Nainital Accident एक माह पहले ली थी कार, कैंची धाम दर्शन को जा रही मां, पत्नी और साली की मौत से छीनी खुशियां
Nainital Accident नैनीताल के कैंची धाम के पास हुए हादसे ने बरेली के राहुल पटेल के परिवार की खुशियां छीन ली। हादसे में राहुल की मां, पत्नी और साली की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बाबा नीम करौरी के दर्शन को कैंची धाम जाने की इच्छा जताई, लेकिन रास्ते में हादसे ने जिंदगी भर का गम दे दिया।
इस हादसे में 7 साल का मासूम ऋषि भी घायल हो गया, लेकिन उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। जिसका उसे अभी पता नहीं है। वह बार बार अपनी मां को पुकार रहा है, ये सुनकर हर कोई भावुक हो रहा है।बताया जा रहा है कि इस इलाके में पहले भी हादसे हो चुके हैं।

बरेली के राहुल पटेल का परिवार बाबा नीम करौरी के दर्शन को कैंची धाम जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे ने मां, पत्नी और साली को छीन लिया। बताया जा रहा है कि राहुल पटेल ने पिछले माह सेकेंड हैंड स्काॅर्पियो कार ली।बहन-बहनोई व साली घर आए हुए थे। इसके बाद परिवार के साथ बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन का प्लान बनाया।
बृहस्पतिवार सुबह बरेली से कैंची धाम जाते समय राहुल पटेल ने एक ही झटके में मां, पत्नी और साली को खो दिया। परिजनों ने बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन करने की इच्छा जताई थी। लेकिन किसे पता था कि ये यात्रा हादसे को बुलावा दे रही है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह भवाली पहुंचते ही कैंची धाम की तरफ से आ रही कार को पास देने के चक्कर में ये हादसा हुआ और उनकी गाड़ी नदी में जा गिरी। राहुल की मां गंगा देवी, पत्नी बृजेश कुमारी (26) व साली नैंसी गंगवार (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल के बेटे ऋषि पटेल (7), स्वाति (20) पुत्री भूपराम, ज्योति (25) पत्नी करन, करन (30) व अक्षय पुत्र चंदन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। ज्योति, करन, स्वाति और अक्षय को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ की हालत नाजुक है।












Click it and Unblock the Notifications