Mussoorie: 18 किमी लंबी पेयजल लाइनों से 1.2 किमी ऊंचाई तक पानी पहुंचा, 30 साल तक पानी की समस्या दूर

मसूरी में अब 30 साल तक पानी की समस्या नहीं रहेगी। उत्तराखंड पेयजल निगम ने यमुना से मसूरी पानी पहुंचाने के पहले चरण में यमुना स्थित कुएं से मुख्य पंपिंग स्टेशन तक पानी पहुंचाया ​है।

Mussoorie history water reached 1.2 km height 18 km lines problem solved for 30 years

पहाड़ों की रानी मसूरी में अब 30 साल तक पानी की समस्या नहीं रहेगी। उत्तराखंड पेयजल निगम ने प्रदेश की सबसे लंबी योजना से यमुना से मसूरी पानी पहुंचाने के पहले चरण में यमुना स्थित कुएं से मुख्य पंपिंग स्टेशन तक पहले पानी पहुंचाया ​है। रात एक बजे, इंजीनियरों की मेहनत ने 1.2 किमी ऊंचाई पर स्थित राधा भवन के टैंक में पानी पहुंच गया।

तीन साल में 144 करोड़ की लागत

योजना के तहत पानी पहुंचने पर लोगों ने खुशी में पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। ये योजना तीन साल में 144 करोड़ की लागत से पूरी हुई है। इस योजना से मई के आखिर में पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। 144 करोड़ की इस योजना के तहत 18 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइनों से 1.2 किमी ऊंचाई तक पानी पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में पेयजल निगम ने सबसे लंबी दूरी की पेयजल योजना का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया है।

गर्मियों में टैंक के भरोसे नहीं

मसूरी में पानी की समस्या से लोगों को हमेशा परेशानी होती आ रही है। खासकर गर्मी में तो पानी की आपूर्ति टैंकर से की जाती है। जबकि मसूरी पर्यटक स्थल है। यहां साल भर पर्यटकों की आवाजाही रहती है और ये पर्यटकों की पहली पसंद रही है। अब इस योजना के पूरा हो जाने से लोगों का कहना है कि गर्मियों में उन्हें टैंक के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। उनके घर तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचेगा।

एक नजर में योजना-

  • बजट : 144 करोड़
  • पाइपलाइन : 18 किमी
  • यमुना से ऊंचाई : 1.2 किमी
  • लाभान्वित आबादी : 93,520

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+