पहाड़ की खूबसूरत वादियों के बीच प्रकृति की गोद जैसा एहसास, 'मड हाउस' आकर होटल, रिजॉर्ट जाएंगे भूल

पहाड़ की खूबसूरत वादियों के बीच घर जैसा माहौल का आनंद लेना चाहें वो भी कम खर्चे में तो अल्मोड़ा में मड हाउस सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आकर होटल और रिजॉर्ट को भूल जाएंगे।

mud house almora tourist Feel nature lap midst beautiful mountain valleys hotels resorts forgotten

गर्मी का असर शुरू होते ही हर कोई पहाड़ की वादियों में आने को उत्सुक नजर आता है। ऐसे में अगर पहाड़ की खूबसूरत वादियों के बीच घर जैसा माहौल और पहाड़ी रहन सहन का आनंद लेना चाहें वो भी कम खर्चे में तो अल्मोड़ा में मड हाउस सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आकर होटल और रिजॉर्ट को भूल जाएंगे।

mud house almora tourist Feel nature lap midst beautiful mountain valleys hotels resorts

अल्मोड़ा में मड हाउस का संचालन
उत्तराखंड में पलायन रोकने और युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के लिए सरकार ने होम स्टे का कॉन्सेप्ट शुरू किया है। इसी होम स्टे योजना में अल्मोड़ा में मड हाउस का संचालन किया जा रहा है। जिनमें 5 से 6 कमरे बनाकर पर्यटकों को पहाड़ की संस्कृति को रुबरु कराने के साथ ही पहाड़ का शुद्ध वातावरण और वादियों में रुकने का मौका दिया जा रहा है।

mud house almora tourist Feel nature lap midst beautiful mountain valleys hotels

गोबर लेप से बने आकर्षक तरीके से सजाए गए

अल्मोड़ा के कसार देवी में मड हाउस कॉन्सेप्ट खासा पसंद किया जा रहा है। खूबसूरत वादियों के बीच बने सुंदर से छोटे घर और छत में पत्थर और दीवारों में मिट्टी और गोबर लेप से बने आकर्षक तरीके से सजाए गए हैं। मड हाउस को पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए एडवांस तरीके से बनाया गया है। इसमें रुम, किचन और बालकनी का स्पेस भी है। जिसमें पर्यटक हफ्ते, महीनों तक परिवार के साथ छुट्टियां बिता सकते हैं।

mud house almora tourist Feel nature lap midst beautiful mountain

पहाड़ की संस्कृति, सुंदर वातावरण और स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजन
मड हाउस मालिक मोहन रायल बताते हैं कि वर्क फ्रॉम होम कल्चर और विदेशी पर्यटकों को ये कॉन्सेप्ट काफी पंसद आ रहे हैं। यहां पर्यटकों को पहाड़ की संस्कृति, सुंदर वातावरण और स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजन की सुविधा एक साथ मिल रही है। यहां रुककर पर्यटक खुद को प्रकृति की गोद में महसूस कर सकते हैं। साथ ही इसे पहाड़ी लुक देने के साथ ही थोड़ा हाईटक बनाया गया है।

mud house almora tourist Feel nature lap midst beautiful

किराया 1 हजार से लेकर 3 हजार रुपए तक
जिसमें वाईफाई की सुविधा भी दी जा रही है। जिससे वर्किंग पर्यटक यहां आकर अपना ऑफिस का काम भी कर सकते हैं। इसका किराया 1 हजार रुपए से लेकर 3 हजार रुपए प्रति दिन तक है। अल्मोड़ा से 7 किमी की दूरी पर कसार देवी है। वहीं पर मड हाउस बनाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए https://uttarakhandtourism.gov.in पर भी मड हाउस सर्च किया जा सकता है।

Recommended Video

    Delhi-NCR Weather Update: IMD का Forecast- 18 और 19 April को Heavy Rain के आसार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+