Savita Kanswal उत्तराखंड की बेटी को मिला बहादुरी का ये अवॉर्ड, माता-पिता और परिजनों की आंखों में छलके आंसू
Savita Kanswal उत्तराखंड की बेटी पर्वतारोही सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके पिता राधेश्याम कंसवाल को ये सम्मान सौंपा। जैसे ही सविता कंसवाल का हॉल में नाम लिया तो उनके बूढ़े माता पिता और परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। पिता ने किसी तरह खुद को संभाला और पुरस्कार ग्रहण किया।

उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा में हुए हिमस्खलन में निम की ट्रेनर 26 वर्षीय सविता कंसवाल की भी मौत हो गई थी। सविता ने केवल 16 दिनों में माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
Recommended Video
सविता उत्तरकाशी जिले के लोंथरू गांव की रहने वाली थी। जो कि एक गरीब घर की बेटी थी। सविता अपने घर और परिजनों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई थी। लेकिन इस तरह बहुत छोटी उम्र में इस तरह दुनिया से चले जाने पर उनके माता पिता का सहारा छिन गया। आज जब बेटी को बहादुरी के लिए अवॉर्ड मिला तो सबकी आंखे एक बार फिर गमगीन हो गई।
सविता ने बहुत कम समय में ही पर्वतारोही के क्षेत्र में अपना, प्रदेश और पूरे भारत का नाम रोशन किया था। सविता ने नेहरु पर्वतारोहण संस्थान से एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स किया था। सविता नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक कुशल प्रशिक्षक थी।
सविता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट ,8848 मीटर पर तिरंगा फहराया था। इसके 15 दिन बाद सविता ने माउंट मकालू ,8463 मीटर पर भी सफल आरोहण किया था। साल 2022 में उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा में प्रशिक्षण के लिए निकला नेहरू पर्वतारोहण संस्थान यानी निम का 58 पर्वतारोहियों का दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सविता के पिता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनकी माता और बहन भी नजर आ रहे हैं, जिनकी आंखों में आंसू छलक रहे हैं।
Heartwarming Moment of the Day
A deeply emotional and pride-filled moment as Shri Radhe Shyam Kanswal ji accepts the Tenzing Norgay National Adventure Award 2022 in Land Adventure on behalf of his late daughter, Savita Kanswal.
Savita became the 1st Indian woman to scale Mt.… pic.twitter.com/6JTlsDfSsP
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) January 9, 2024












Click it and Unblock the Notifications