कोटद्वार में बाबा विवाद वाले Mohammad Deepak को कौन दे रहा दो लाख रुपए, दीपक ने बताया क्या करेंगे पैसों का

Mohammad Deepak controversy कोटद्वार में दुकान का नाम बाबा रखने पर हुए विवाद को लेकर चर्चा में आए मोहम्मद दीपक जमकर वायरल हो रहे हैं। मोहम्मद दीपक को कांग्रेस समेत कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इस बीच झारखंड सरकार की ओर से भी दीपक कुमार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

जिस पर दीपक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है दीपक ने इस रकम से अंकिता भंडारी के परिवार और अन्य गरीब असहाय लोगों की मदद में खर्च करने की बात की है। दीपक ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनका समर्थन किया, उनका हौसला बढ़ाया और उनके साथ खड़े रहे।

Mohammad Deepak controversy Who giving two lakh rupees muslim Baba shop Kotdwar told what do money

बता दें कि कोटद्वार में एक मुस्लिम समाज के बुजुर्ग की दुकान का नाम बाबा होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और नाम बदलने की मांग की। इसी दौरान जब विवाद चल रहा था तो जिम ट्रेनर दीपक कुमार ने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताकर बुजुर्ग दुकानदार का साथ दिया और उनके समर्थन में सामने आए। जिसके बाद दीपक को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और कोटद्वार में जमकर बवाल हुआ।दीपक की सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ चर्चा हुई। उन्हें सोशल मीडिया में हीरो तक बताया जाने लगा। हर कोई दीपक से मिलने कोटद्वार तक पहुंचने लगे।

इन सब घटनाक्रम को लेकर दीपक सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गए। दीपक को नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस नेता राहुल गांधी,एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं का भी समर्थन मिला। संसद में भी दीपक की चर्चा हुई। इस बीच झारखंड सरकार की ओर से भी दीपक कुमार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

इस पर दीपक ने कहा कि उन्हें जो भी धनराशि सहायता के रूप में मिलेगी, वह उसे समाज सेवा और उत्तराखंड की ऐसी बेटियां जिन्हें न्याय नहीं मिला है, उनकी सहायता के लिए देंगे। विशेष रूप से अंकिता भंडारी के परिवार और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए खर्च करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+