यहां पहुंचने वाले देश के पहले पीएम बन जाएंगे मोदी, जानिए कैसे ऐतिहासिक होगा उत्तराखंड दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा आध्यात्मिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक तीनों मायनों में खास है। एक तरफ पीएम मोदी जागेश्वर धाम और आदि कैलाश में पूजा अर्चना करेंगे। तो वहीं पिथौरागढ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा सबसे खास है पीएम का ऐतिहासिक दौरा। पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं जो कि कुटी के शिवालय और भारत-चीन सीमा से लगे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के आखिरी गांव गुंजी पहुंचेंगे।

पीएम मोदी के उत्तराखंड के दो दिन के दौरे को लेकर सरकारी मशीनरी जुटी हुई है। भाजपा संगठन के साथ ही स्थानीय लोग भी पीएम के दौरे को लेकर उत्साहित हैं। सबसे ज्यादा उत्साहित पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्रों के लिए स्थानीय लोग नजर आ रहे हैं। जहां पहली बार कोई आजादी के बाद पहुंचेंगे।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पीएम मोदी के दौरे से उनका रोजगार पर भी असर पड़ेगा और पहले की तुलना में अधिक पर्यटक पहुंचेंगे। पीएम मोदी को यहां का पहनावा और खान पान भी देखने को मिल सकता है। जिसको लेकर लोग तैयारियां में जुटे हैं। पीएम मोदी यहां की महिलाओं से बातचीत भी कर सकते हैं।
जिसको लेकर लोकल उत्पाद पर फोकस किया जा रहा है। स्थानीय संस्कृति के अनुसार पारंपरिक तरीके से प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। पीएम के दौरे को लेकर पर्यटन स्थलों को भी सुधारा जा रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर ज्योलिकांग तक प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है।
पीएम मोदी की आदि कैलाश यात्रा ऐतिहासिक बनने जा रही है। पहली बार कोई पीएम यहां के शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। आदि कैलाश के पार्वती सरोवर को सजाया जा रहा है। यहां पास में ही शिव का मंदिर है।
जहां पर पीएम विशेष पूजा अर्चना करेंगे। यह स्थल भगवान शिव का प्रिय स्थल माना जाता है। जिसके बाद सीधे कैलाश के दर्शन होते हैं। माना जाता है कि जब शिव पार्वती से विवाह के लिए जा रहे थे, तो इसी जगह पर रूके थे।
पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा लगभग फाइनल माना जा रहा है। पीएम 12 अक्तूबर को सबसे पहले जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे, उसके बाद सीमांत क्षेत्र जोलिकांग जाकर वहां की आईटीबीपी चौकी में जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा मोदी वहां स्थानीय ग्रामीणों के उत्पाद को देखेंगे और उनसे चर्चा करेंगे, साथ ही वहां से आदि कैलाश के भी दर्शन करेंगे।
उसी दिन वह पिथौरागढ़ में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां वह सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। पीएम चंपावत स्थित मायावती आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे और 13 अक्तूबर को सुबह प्रस्थान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications