भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का सदस्य हरियाणा से गिरफ्तार, आधुनिक डिवाइसों से ऐसे कराते थे नकल
भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की एमटीएस पदों की भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
पिछले साल थाना पटेलनगर नगर में रजिस्टर्ड केस की एसटीएफ जांच पड़ताल में जुटी है। गिरोह में अब तक तीन सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पूछताछ में पता चला कि भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले गिरोह के सदस्य आधुनिक डिवाइसों का प्रयोग करते हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि विगत वर्ष थाना पटेलनगर पर डा० सुरेश कुमार भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा 17 सितंबर 2023 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी कि भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए परीक्षा का आयोजन राजाराम मोहन राय पब्लिक स्कूल पटेलनगर में आयोजित किया गया था।
जिसकी द्वितीय पारी में परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने एवं उनकी चैकिंग करने पर उनके कान से एक छोटा इयर फोन व छाती पर कमीज के नीचे से कैमरे से युक्त एक इलेक्ट्रोनिक डिवाईस एवं मेज के नीचे से एक और इलेक्ट्रोनिक डिवाईस, जिस पर मोबाईल कम्पनी का सिम लगा हुआ था, बरामद हुयी थी। इस सूचना पर थाना पटेलनगर देहरादून में अभियोग पंजीकृत होकर परीक्षा देते हुये पकड़े गये दोनो अभ्यर्थियों नवराज निवासी जीन्द, हरियाणा एवं प्रदीप निवासी जीन्द हरियाणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
मामला एसटीएफ को सौंपा गया। पड़ताल में पता चला कि पकड़ा गया दूसरा अभ्यर्थी प्रदीप किसी अन्य अभ्यर्थी मोहित मोर्य के नाम से परीक्षा दे रहा था। इस मामले में अन्य दो सदस्य सोनू निवासी कैथल हरियााण एवं पवन जीन्द हरियाणा के नाम प्रकाश में आये। इस गिरोह के सदस्यों की गिरप्तारी के लिये उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा हरियाणा में दबिश दी गयी।
जो वहां से फरार हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि ईनामी अपराधी सोनू के सम्बन्ध में एसटीएफ कार्यालय में सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम को कैथल हरियाणा में भेजा गया। जहां पर कल देर रात में रोहतक एसटीएफ के साथ सयुक्त ऑपरेशन करते हुये उसको गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।












Click it and Unblock the Notifications