बाइक इंजन से हेलीकॉप्टर उड़ाने में जुटा पहाड़ी मैकेनिक, जुगाड़ हेलीकॉप्टर को देखकर हर कोई हो रहा हैरान
पौड़ी जिले का प्रहलाद नेगी ऐसा हेलीकॉप्टर तैयार कर रहे हैं। जो कि 150 सीसी के बाइक इंजन से उड़ेगा। बाइक इंजन से हेलीकॉप्टर उड़ाने में जुटा युवा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बाइक इंजन से हेलीकॉप्टर उड़ाने में जुटा एक पहाड़ी युवा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पौड़ी जिले का प्रहलाद नेगी एक ऐसा हेलीकॉप्टर तैयार कर रहे हैं। जो कि 150 सीसी के बाइक इंजन से उड़ेगा। इससे पहले प्रहलाद एयर प्रेशर साइकिल भी बना चुके हैं।
गैराज में एक मैकेनिक प्रह्लाद नेगी उर्फ़ नत्था
पौड़ी के नये बस अड्डे के समीप स्थित एक गैराज में एक मैकेनिक प्रह्लाद नेगी उर्फ़ नत्था हैं। जो कि अपने ही साधनों से तीन लाख से कम क़ीमत में एक जुगाड़ हेलीकॉप्टर बनाने में लगे हुए हैं। नत्था को इस प्रोजेक्ट में आर्थिकी की कमी होने के कारण वो इस प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर पा रहे हैंं हालांकि काफी हद तक वे इस प्रोजेक्ट को तैयार कर चुके है। अब वे किसी से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं। प्रहलाद नेगी ने एक साल के भीतर ही हेलीकाप्टर का आधा निर्माण कर दिया है। प्रहलाद ने बताया कि एक हाईटेक इंजन से 1400 आरपीएम से हेलीकॉप्टर आसानी से उडान भर लेगा। प्रहलाद का दावा है कि बाइक के दाम में वो एक मिनी हेलीकॉप्टर तैयार कर सकते हैं।
डेढ़ साल के भीतर एक मिनी हेलीकॉप्टर तैयार कर सकते हैं
Recommended Video
प्रहलाद ने कहा कि खुद के हेलीकॉप्टर बनाने के लिए उनके पास उतने पैसे नहीं हैं, लेकिन अगर उन्हें आर्थिक मदद मिल जाए तो वो डेढ़ साल के भीतर एक मिनी हेलीकॉप्टर तैयार कर सकते हैं। प्रह्रलाद ने इसके लिए किसी तरह की पढ़ाई नहीं की लेकिन वे खुद की प्रैक्टिस से इस पर काम करने में जुटे हैं। उन्होंने इस हेलीकाप्टर को बनाने के लिए साइकिल के पेडल से क्लेच और हाथ में गेयर बनाए। प्रह्रलाद के हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भीड़ जुट रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications