दिवाली पर हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड, टेंट हाउस में आग लगने से तीन जिंदा जले, देर रात चला रेस्क्यू
दिवाली पर उत्तराखंड के हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड हो गया। नवाबी रोड पर कुमाऊं टेंट हाउस में सो रहे तीन कर्मचारी जिंदा जल गए। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था। देर रात तक पुलिस-प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। जहां पर 30 से 40 कर्मचारी काम करते हैं। दिवाली पर अधिकतर कर्मचारी छुट्टी पर थे, लेकिन छह कर्मचारी यहीं रह गए थे। जो कि स्थानीय बताए जा रहे हैं। रात 12 बजे टेंट हाउस में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग देखते ही दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की पांच गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद टीम अंदर पहुंची और तीन कर्मचारियों के जले शव बरामद किए। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीमें भी पहुंची थी। आग के कारणों का पता अब तक नहीं लग पाया है। जिसकी जांच की जा रही है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के कालाढूंगी रोड के कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम की है। में दीपावली की रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है जहां टेंट हाउस के एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है जहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई और उस चक्त टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें से भाग नहीं पाए जिस कारण मौके पर ही तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications