हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा, चालक को आई झपकी,खंभे से टकराई कार,देहरादून के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मुरादाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है ​कि चालक को झपकी आने से कार खंभे में टकरा गया। हादसे में चार लोगों की मौत और दो लोग घायल हैं।

Major accident Haridwar Highway driver took nap car collided pillar four people family Dehradun died

घटना मुरादाबाद के कांठ इलाके में हुई। कांठ इलाके में सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि सभी देहरादून के रहने वाले हैं और मुरादाबाद में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। वाहन के पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हरिद्वार हाईवे पर हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। जो कि मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे। मृतकों की पहचान संगीता रस्तोगी, आशिका रस्तोगी (19), यश रस्तोगी (26), आरती रस्तोगी (45) तौर पर हुई है। वह देहरादून के डांडीपुर के रहने वाले थे।

एक अन्य हादसे में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव हुसैनपुर के पास कार की टक्कर से बाइक पर मां की गोद से गिरकर डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में मझोला थाना क्षेत्र निवासी बच्चे की पुष्पा सहित तीन घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।

रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर की मढ़ैया निवासी रितिक बहन पुष्पा को लेने मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के डरौला गांव स्थित उसकी ससुराल आया था। शुक्रवार दोपहर को रितिक पुष्पा को लेकर अपने गांव लौट रहा था। बाइक पर पुष्पा का बेटा तनिष्क और डेढ़ वर्षीय बेटा भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+