मूल निवास, भू-कानून को लेकर एक सितंबर को गैरसैण में होगी महारैली, 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

मूल निवास, भू-कानून को लेकर एक बार फिर आंदोलन शुरू हो गया है। समन्वय संघर्ष समिति की गैरसैण में एक अहम बैठक आयोजित कर निर्णय लिया कि खटीमा-मसूरी गोलीकांड की बरसी एक सितंबर को गैरसैण में मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की गैरसैण कार्यकारिणी का भी गठन किया। इस मौके पर पचास हजार लोगों को गैरसैण में जुटाने का लक्ष्य रखा गया।

Maharally Gairsain September original residence land law target gathering 50 thousand people

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की गैरसैण रामलीला मैदान में हुई महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि मूल निवास, भू-कानून के साथ ही स्थाई राजधानी गैरसैण के सवाल पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मसूरी, खटीमा गोलीकांड की बरसी यानी एक सितंबर को गैरसैण में मूल निवास स्वाभिमान महारैली आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश भर से पचास हजार लोगों को जुटाया जाएगा।

इस मौके पर समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि गैरसैण में प्रस्तावित मूल निवास स्वाभिमान महारैली ऐतिहासिक रूप से होगी। इस महारैली में स्थायी राजधानी गैरसैंण के मुद्दे को शामिल किया गया है।

स्थाई राजधानी गैरसैण संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि अपनी जमीन बचाने और मूल निवासियों का अस्तित्व बचाने के लिए आंदोलन जरूरी है। गैरसैण हमारी आत्मा है। स्थायी राजधानी बनाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

समन्वय संघर्ष समिति के सह संयोजक लुशुन टोडरिया और सचिव प्रांजल नौडियाल ने कहा कि गैरसैण पहाड़ की आत्मा है। यहां से मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन को पूरे राज्य में धार दी जाएगी। आम जनता को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा रही है।

बैठक में स्थाई राजधानी गैरसैण संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट को मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति का संरक्षक बनाया गया। वहीं चौखटिया निवासी आंदोलनकारी भुवन कठैत को समन्वय संघर्ष समिति कुमाऊं का सह संयोजक नियुक्त किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+