आयुर्वेद के महाकुंभ में पहाड़ी स्वाद का तड़का और संस्कृति का कॉकटेल,देश विदेश के डेलीगेट्स के लिए ये रहेगा खास

देहरादून के परेड ग्राउंड में विश्व स्तरीय आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 का आयोजन 12 से 15 दिसंबर तक होने जा रहा है। जिसमें आयुर्वेद पर गहन मंथन के साथ ही खाने से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप देखने को मिलेगी।

देश-विदेश के डेलीगेट्स की थाली में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम परोसे जाएंगे। इसके लिए चार दिन का मेन्यू तैयार कर लिया गया है। दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तय हुए हैं, जिसमें मांगल गायन से लेकर छोलिया और अन्य उत्तराखंडी नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Mahakumbh of Ayurveda cocktail mountain flavor culture will special for delegates from India abroad dehradun

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में उत्तराखण्ड में नया रिकार्ड बना सकता है। आयुर्वेद के इस महाकुंभ के लिए हो अभी तक साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित इस आयोजन के नौवें संस्करण में सबसे ज्यादा 5102 डेलीगेट्स पहुंचे थे।

आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में पहाड़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भी कदम उठाए गए हैं। आयुष सचिव रविनाथ रमन के अनुसार डेलीगेट्स के भोजन और इस दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

देश-विदेश के डेलीगेट्स के लिए तय मेन्यू

  • 12 दिसंबर 2024
  • मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, गहत की भरवा रोटी घी में सेकी, राई की सब्जी, गहत की दाल/तुअर की दाल, लाल साठी भात, झंगोरे की खीर, टिमरू की चटनी।
  • 13 दिसंबर 2024
  • मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, पालक की काफली, उड़द की दाल, लाल साठी भात, बाल मिठाई, रोटने, भंगेरे/भंगजीरे की चटनी।
  • 14 दिसंबर 2024
  • मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, गहत की भरवा रोटी घी में सेकी, आलू की थिच्वाणी, भट्ट की चुटकाणी, झंगोरे का भात, सिंगोरी मिठाई, केले के गुलगुले, सफेद भुने भट्ट और तिल की चटनी।
  • 15 दिसंबर 2024
  • मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, तिल कुचाई, भट्ट की चुटकाणी, चंबा का राजमा, लाल साठी भात, घुगती, अस्के, पीली राय की चटनी।

उत्तराखंडी लोक संगीत के ये होंगे कार्यक्रम

  • 12 दिसंबर 2024 सुबह के सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • कंचन भंडारी एवं साथी-मांगल गायन
  • उद्याचल पर्वतीय कला समिति-छोलिया नृत्य
  • 12 दिसंबर 2024 शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • नव हिमालय लोक कला समिति-कुमाऊंनी लोक नृत्य
  • ब्रहम कमल सांस्कृतिक समिति-गढ़वाली लोक नृत्य
  • जौनसार बावर सांस्कृतिक गांव का रिवाज संस्था-जौनसारी लोक नृत्य
  • प्रीतम भरतवाण-जागर
  • 14 दिसंबर 2024 शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति-कुमाऊंनी लोक नृत्य
  • संगम सांस्कृतिक समिति-गढ़वाली लोकनृत्य
  • स्पर्श जनजाति सामाजिक एवं सांस्कृतिक संध्या-जौनसारी लोक नृत्य
  • संगीता ढौंडियाल-लोक गायन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+