love jihad: धर्मांतरण और ब्लैकमेल के आरोप में युवक की जमकर धुनाई, थाने तक पीटते ले गए हिंदू संगठनों के लोग
देहरादून के जौलीग्रांट में हिन्दू संगठनों के लोगों ने एक समुदाय विशेष के युवक की धुनाई करते हुए थाने तक ले गए। आरोप है कि छात्रा की अश्लील फोटो बनाने के बाद युवक युवती को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण का दबाव बना रहा है।
love jihad in uttarakhand देहरादून के जौलीग्रांट में हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने एक समुदाय विशेष के युवक की पहले धुनाई की इसके बाद थाने तक ले गए। युवक पर भी स्थानीय लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाया है।
आरोपी युवक मिस्सर वाला का बताया जा रहा है। आरोप है कि मेडिकल की छात्रा की अश्लील फोटो बनाने के बाद युवक युवती को ब्लैकमेल कर रहा है और धर्मांतरण का दबाव बना रहा है।

हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने युवक को पकड़कर जौलीग्रांट चौक से लेकर कुछ दूरी तक मारपीट करते हुए जुलूस निकाला और बाद में थाने जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के दौरान युवक के कपड़े तक फट गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
इस बीच खबर सुनकर धर्म विशेष के कुछ युवक भी वहां आ गए और हिन्दू संगठन के लोगो पर आरोप लगाया कि उनकी जौलीग्रांट में दुकान है। दुकान के पास उनके साथ भी मारपीट की गई है। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और जमकर बवाल हुआ। थाने में इस घटना के बाद जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर जमकर बवाल मचाया।












Click it and Unblock the Notifications