Lok sabha election: मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए अमित शाह ने दिए टिप्स, दिए ये जीत के मंत्र

एक दिन के उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स दिए। अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए और अधिक मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में लोकसभा की पांचों सीटें रिकार्ड मतों से जीतेगी। अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों से सोशल मीडिया पर अधिक फोकस करने और विपक्ष के प्रचार-दुष्प्रचार का जवाब देते समय प्रमाणिकता और गरिमा का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

Lok sabha election: Amit Shah gave tips to make Modi PM for the third time, gave mantras victory

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र के साथ ही राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है और सांगठनिक प्रयास से निश्चित रूप से जनता तीसरी बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को कमान सौंपने जा रही है। राज्य की पांचों सीट पर भाजपा रिकॉर्ड मतों से परचम लहरायेगी। देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया एवं सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करते हुए जरूरी टिप्स दिये।

उन्होंने इस दौरान बैठक में प्रतिभाग कर रहे सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जनता तक इन तमाम योजनाओं को पहुंचाकर, देश में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल को और अधिक प्रभावी तरीके स्थापित करने पर बल दिया। शाह ने स्थानीय राजनैतिक घटनाक्रम और उसके संदर्भ में संगठनात्मक सक्रियता की जानकारी ली।

उन्होंने आह्वान किया कि इस समय सभी लोगों को कड़ी मेहनत करनी है और आम जन तक पहुंचकर उन्हे कल्याणकारी योजनाओं तक लाभांवित करने के अलावा जानकारी देना है। जिससे राज्य की सभी पांचों लोकसभा सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने के लक्ष्य को पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र की भांति प्रदेश में धामी सरकार बढ़िया काम कर रही है।

इसलिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान दें। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन की अब तक की गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हमने केंद्र एवं राज्य के कामों को बूथ एवं पन्ना स्तर तक प्रचारित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+