उत्तराखंड में कल मतदान, जानिए कौन से प्रत्याशी खुद के लिए करेंगे मतदान,कौन नहीं डाल पाएंगे वोट
उत्तराखंड में 19 अप्रैल यानि कल मतदान है। लोकसभा की पांच सीटें हैं। पांचों सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में हैं। टिहरी और हरिद्वार सीट पर निर्दलीय और बसपा भी मुकाबले में आकर चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं। ऐसे में हर सीट पर प्रत्याशी एक एक वोट को लेकर गणित भिड़ाने में जुटे हैं। लोकसभा के प्रत्याशियों की बात करें तो कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिनका वोट दूसरे संसदीय क्षेत्र में हैं। आइए जानते हैं कौन से प्रत्याशी खुद को वोट दे पाएंगे और कौन खुद को वोट नहीं दे पाएंगे।

टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह प्रत्याशी हैं। जिनका वोट टिहरी के नरेंद्र नगर में है। नरेंद्र नगर विधानसभा सीट गढ़वाल लोकसभा सीट के अंतर्गत है। माला राज्य लक्ष्मी शाह को गढ़वाल सीट के प्रत्याशी के लिए वोट करना होगा। कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला का वोटिंग बूथ किताबघर मसूरी है। मसूरी क्षेत्र टिहरी संसदीय क्षेत्र में ही है। ऐसे में वे खुद के लिए वोट कर सकते हैं।
गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा ने अनिल बलूनी को टिकट दिया। अनिल बलूनी का वोट नकोट, पौड़ी में है जोकि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र का ही हिस्सा है। कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर गणेश गोदियाल को उम्मीदवार बनाया है। गणेश का वोटिंग बूथ पौठाणी, पौड़ी में है। दोनों ही प्रत्याशी खुद को वोट कर सकते हैं।
हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत का वोट डिफेंस कॉलोनी, रायुपर विधानसभा में है। जो कि टिहरी लोकसभा सीट पर आता है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को उम्मीदवार बनाया है। वीरेंद्र रावत का वोट बूथ हरिद्वार में ही है। पूर्व सीएम हरीश रावत का वोट माजरा आईटीआई देहरादून में है। ये क्षेत्र टिहरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में हरीश रावत बेटे के लिए वोट नहीं कर पाएंगे।
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के अजय टम्टा को का वोट दुगालखोला, अल्मोड़ा में ही है। कांग्रेस के प्रदीप टम्टा का वोट लोब, बागेश्वर में है। बागेश्वर जिला भी अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत है। इसलिए वे भी खुद को वोट कर सकेंगे।
नैनीताल-उधमसिंह नगर पर भाजपा के अजय भट्ट का वोट बाजार, रानीखेत जिला अल्मोड़ा में है। जो कि दूसरे संसदीय क्षेत्र में है। ऐसे में वे खुद के लिए वोट नहीं कर पाएंगे। कांग्रेस के प्रकाश जोशी का वोट नैनीताल जिले के कालाढूंगी में गेबुवा बूथ पर हैं। जो कि उन्हीं का संसदीय सीट है। ऐसे में अपने लिए वोट कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications