Lok sabha Election 2024: इंस्टाग्राम पर मतदान जागरूकता रील बनाओ,पुरस्कार पाओ, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में सभी सियासी दलों ने अपने अपने स्तर से प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच निर्वाचन कार्यालय की ओर से भी लगातार चुनाव की तैयारियां और मतदान के लिए जागरूक करने की पहल की गई है। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निवार्चन कार्यालय पहले ही व्हाट्सएप के जरिए लोगों से कनेक्ट होने में जुटा है।

Lok Sabha Election 2024 Make voting awareness reel on Instagram get rewards know the whole process here

इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया
इसके लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। व्हाट्सएप के साथ ही मुख्य निर्वाचन कार्यालय का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है। युवाओं को चुनाव से जोड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर अभियान शुरू किया है।

500 से 1000 रुपये पुरस्कार
इसके तहत मतदान जागरूकता संबंधी रील बनाकर सीईओ को टैग करने वालों को चुनाव आयोग की ओर से 500 से 1000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, युवाओं को मतदान से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए ये शुरुआत की गई है।

ऐसे करें टैग
इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को टैग करते हुए पोस्ट करनी है। अपनी रील में हैशटैग #instareel, #CEOUttarakhand, #electionreelcomparison हैशटैग जरूर लिखें। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम उन्हें पुरस्कृत करेगी और पुरस्कार स्वरूप 500 से 1000 रुपये इनाम दिया जाएगा।

प्रत्याशी के बारे में जानकारी
अगर आप अपने प्रत्याशी की पूरी जानकारी देखना चाहते हैं, तो इसके लिए प्ले स्टोर से Know Your Candidate एप को डाउनलोड कर लें। इस पर सभी उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि व अन्य विवरण आसान से देख सकते हैं।

सी-विजिल एप

अगर आपको इस चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन नजर आ रहा है तो भारत निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए सी-विजिल एप बहुत पहले लांच किया है। इसके माध्यम से कोई भी आदमी शिकायत कर सकता है। ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। फोटो वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। 100 मिनट के भीतर निर्वाचन आयोग समाधान करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+