उत्तराखंड में पांच सीटों के लिए भाजपा के अर्धशतक दावेदार, जानिए किन सीटों पर मचा घमासान, कौन दौड़ में शामिल?

उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों सीटों के लिए दावेदारों की लिस्ट तैयार कर ली है। पांच सीटों पर भाजपा के 55 दावेदार सामने आए हैंं। भाजपा में सबसे ज्यादा दावेदारी टिहरी और गढ़वाल सीट से है। पैनल अब केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

lok sabha election 2024 BJP half-century contenders five seats know which seats fight who involved

माना जा रहा है कि 29 फरवरी को दिल्ली में उत्तराखंड की पांचों सीट पर दावेदारों का मंथन हो सकता है। हालांकि एक से दो सीट पर ज्यादा माथापच्ची होने की बात अंदरखाने चल रहे हैं। ऐसे में तीन सीटों पर हाईकमान पहले ही चरण में मुहर लगा सकता है। जबकि दो से तीन सीट पर प्रत्याशी बदलने की चर्चा है।

उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में सबसे पहले पांच लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों को लेकर कवायद शुरू हो गई है। भाजपा की प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक में पांचों सीटों के लिए दावेदारी पर चर्चा की गई।

बैठक में चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा की। चुनाव संचालन समिति की बैठक में नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का निर्णय हुआ।

इनमें धामी सरकार के कुछ मंत्री, पार्टी के विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शामिल हैं। पार्टी मुख्यालय में हुई चुनाव संचालन समिति की बैठक में उन सभी नामों पर विचार हुआ जो प्रदेश नेतृत्व को प्राप्त हुए और पर्यवेक्षकों ने सौंपे। इस दौरान सभी लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर भेजे गए पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय, सामाजिक संतुलन और रणनीतिक दृष्टि से विचार विमर्श कर केंद्र को भेजे जाने वाले नामों को फाइनल किया गया। लोकसभा सीटों के लिए न्यूनतम पांच और अधिकतम नौ नामों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया।

प्रमुख दावेदार-
गढ़वाल सीट : मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल, अजेंद्र अजय के नाम प्रमुख हैं।

टिहरी सीटः सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली, पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, ज्योति प्रसाद गैरौला, कुलदीप कुमार, नेहा जोशी, ऋषिराज डबराल, कुंवर जपेंद्र,लाखी राम जोशी, मनवीर चौहान, रविंद्र जुगरान।

हरिद्वार सीटः सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, श्यामवीर सिंह सौनी, किरण, यतींद्रानंद गिरी।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीटः सांसद अजय भट्ट, राजेश शुक्ला, अरविंद पांडेय, बलराज पासी, राजेंद्र बिष्ट, दीप कोश्यारी, दान सिंह रावत।

पिथौरागढ़-अल्मोड़ाः सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गोपाल राम टम्टा, मीना गंगोला, फकीर राम, समीर आर्य, सज्जन लाल टम्टा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+