Uttarakhand: गैरसैंण के लांस नायक रुचिन सिंह रावत शहीद, भरापूरा परिवार पीछे छोड़ गए रुचिन
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी रुचिन सिंह रावत शहीद हो गए। रुचिन के परिवार में माता-पिता और दादा-दादी, भाई, पत्नी और चार साल का बेटा है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी रुचिन सिंह रावत शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद हुए लांस नायक रुचिन सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami pays tribute to Lance Naik Ruchin Singh Rawat who lost his life in an explosion during an encounter with terrorists in Rajouri district yesterday.
Lance Naik Ruchin Singh Rawat was a resident of Garsen in the Chamoli… pic.twitter.com/LcfQJkEa0w
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 6, 2023
लांस नायक रुचिन सिंह के शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। रुचिन के परिवार में माता-पिता और दादा-दादी, भाई, पत्नी और चार साल का बेटा है। शहीद होने की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 30 वर्षीय रुचिन रावत 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद की पत्नी और बेटा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं। उसकी पत्नी ने ही पति के शहीद होने की सूचना दी।












Click it and Unblock the Notifications