चलती ट्रेन पर चढ़ते हुए युवक का पैर फिसला, ट्रैक पर गिरा, महिला कांस्टेबल ने ऐसे बचाई जान, Viral video
उत्तराखंड के लक्सर का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक का पैर फिसलने की वजह से ट्रैक पर जा गिरा, इस बीच वहां तैनात महिला कांस्टेबल की सूझबूझ से युवक की जान बच गई। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
लक्सर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर जा गिरा। इस दौरान वहां एक महिला कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ऊपर खींच लिया। इस कार्य के लिए महिला कांस्टेबल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर लगभग 2:40 पर ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफाॅर्म व ट्रेन के बीच में नीचे गिर गया।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात थाना जीआरपी महिला कर्मचारी उमा व कांस्टेबल जयपाल सैनी ने अपनी जान पर खेलकर युवक के दोनों हाथ पकड़ कर उसे प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया।
इस दौरान जीआरपी पुलिस ने ट्रेन को रुकवाया और उसके बाद जीआरपी के जयपाल सैनी ने उमा के साथ मिलकर उसे ट्रेन में चढ़ाया। महिला कांस्टेबल उमा व जीआरपी कांस्टेबल जयपाल सैनी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया में भी इस वीडियो का जमकर वायरल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications