जेल से रिहा हुए कुंवर प्रणव चैंपियन, अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही समर्थकों ने ऐसे उड़ाई नियमों की धज्जियां
Kunwar Pranav Champion: 52 दिन तक जेल में बंद रहने के बाद पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जिसके बाद चैंपियन को अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही चैंपियन समर्थकों ने नियमों की धज्जियां उड़ाई और जमकर शोरगुल हुटरबाजी करते हुए काफिला रवाना हुआ।
जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। चैंपियन गाड़ियों के काफिले के बीच हरिद्वार से देहरादून अपने आवास पहुंचे। बता दें कि विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग के मामले में कुंवर प्रणव चैंपियन जेल में बंद थे। जिन्हें हरिद्वार कोर्ट से सशर्त जमानत मिली है। इस बीच उनके रिहा होते ही उनके समर्थकों ने हूटर बजाकर शक्ति प्रदर्शन किया।

26 जनवरी को कुंवर प्रणव चैंपियन खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे और फायरिंग की। इसके बाद 27 जनवरी को पुलिस ने चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। 52 दिन तक चैंपियन जेल में ही रहे। इस बीच चैंपियन की तबीयत भी खराब हुई तो चैंपियन को अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
चैंपियन ने करीब 20 दिन जेल में बिताए। चैंपियन हरिद्वार के जिला अस्पताल में अपना 32 दिन से उपचार करा रहे थे। 18 मार्च को चैंपियन को सशर्त जमानत मिली। जिसके बाद बुधवार को चैंपियन को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार 19 मार्च को हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचकर रोशनाबाद जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा किया।
चैंपियन ने कहा कि, मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। आज सत्य की जीत हुई। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच चैंपियन का काफिला वहां से रवाना हुआ। इस दौरान गाड़ियों का हूटर भी बचाया गया और जमकर शोरगुल हुआ। नियमों की भी धज्जियां उड़ाई गई। अस्पताल से बाहर आते ही चैंपियन सीधे अपने देहरादून आवास के लिए रवाना हुए। चैंपियन के रिहा होने और देहरादून पहुंचने के वीडियो वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications