Kotdwar में लीडिंग फायरमैन 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, स्कूल ने फायर एनओसी के लिए किया था आवेदन
Kotdwar bribe कोटद्वार में विजिलेंस ने रिश्वत लेने के आरोप में लीडिंग फायरमैन को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने 20 हजार की घूस लेते लीडिंग फायरमैन को दबोचा है। कोटद्वार के एक स्कूल ने फायर एनओसी के लिए आवेदन किया था, आरोप है कि लीडिंग फायरमैन इसी काम के एवज में रिश्वत ले रहा था। जिस पर विजिलेंस ने एक्शन लिया।
कोटद्वार में एक निजी स्कूल को फायर एनओसी (NOC) जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया है। आरोप है कि लीडिंग फायरमैन ने स्कूल प्रबंधन से पहले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के बाद वह 20 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया।

सोमवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में विजिलेंस टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन में तैनात एक लीडिंग फायरमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रणवीर सिंह के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल को फायर एनओसी जारी कराने के बदले पैसे मांग रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार स्थित एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए फायर स्टेशन में आवेदन किया था। मामले की जांच लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह कर रहे थे। वह अपनी टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण भी कर चुके थे। स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी जरूरी सुरक्षा दस्तावेज जमा किए जाने के बाद भी वह फाइल को आगे उच्चाधिकारियों के पास नहीं भेज रहे थे।
आरोप है कि जब स्कूल प्रबंधन ने उनसे बात की तो उन्होंने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी। बाद में 20 हजार में सौदा तय हुआ। स्कूल प्रबंधन ने डायल-164 पर विजिलेंस से शिकायत कर दी। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित की। आरोपी ने स्कूल प्रबंधक को फायर स्टेशन के पास पैसे लेकर आने को कहा। जैसे ही उसने रिश्वत ली, पविजिलेंस अधिकारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के आवास पर भी तलाशी की।












Click it and Unblock the Notifications