Kotdwar जानिए कौन है मोहम्मद दीपक, बाबा दुकान विवाद में किया कुछ ऐसा, जमकर हो गया वायरल, क्या कहा
Kotdwar कोटद्वार में दुकान का नाम बाबा रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर कोटद्वार में जमकर बवाल हुआ। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस विवाद में जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुआ वह है कोटद्वार जिम ट्रेनर दीपक। जो कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ गया।
बताया जा रहा है कि जब विरोध कर रहे लोगों ने नाम पूछा तो उसने कहा कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है।
बता दें कि कोटद्वार में ये विवाद 26 जनवरी से शुरू हुआ। बजरंग दल से जुड़े कुछ युवक एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान पर पहुंचे और दुकान के नाम को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप था कि दुकान का नाम बाबा रखा गया है। कोटद्वार में सिद्धबली बाबा हनुमान जी का मंदिर है और हिंदुओं के आराध्य देवता हैं। ऐसे में बजरंग दल के युवकों ने बुजुर्ग से दुकान का नाम बदलने को कहा। विवाद बढ़ा तो बीच बचाव करने वहां पर जिम ट्रेनर दीपक आ गया। दीपक ने कोटद्वार बाबा विवाद में बजरंग दल का विरोध किया। दीपक ने बाबा शब्द के इस्तेमाल का विरोध कर रहे लोगों को ऐसा जबाव दिया कि सब चुप हो गए। दीपक का कहना था कि अगर दुकानदार मुस्लिम है तो उसका कसूर क्या है।
मुसलमानों में भी पीर बाबा होते हैं। यह दुकान 30 साल से ज्यादा समय से चल रही है। आज तक किसी को कोई आपत्ति नहीं हुई। इस घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा होता रहा। देखते ही देखते दीपक सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हर कोई दीपक के बारे में पूछने लगा। पता चला कि युवक दीपक कुमार है, जो कि पेशे से जिम ट्रेनर है। जो कि इंसानियत के साथ खड़ा होने की बात करता रहा।
इस बीच पुलिस ने माहौल खराब करने और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करने की बात की है। दीपक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उसने कहा कि न वो हिंदू है, न मुसलमान, न सिख और न ईसाई। सबसे पहले वह एक इंसान है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत नहीं प्यार फैलाने की जरुरत है। दीपक के वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने पसंद किया और कमेंट भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications