कोटद्वार के बाबा विवाद में मोहम्मद दीपक को लेकर पहली बार CM धामी का बयान, जानिए क्या कहा, क्यों है चर्चा में
Kotdwar Baba controversy Mohammad Deepak कोटद्वार के बाबा विवाद से सुर्खियों में आए मोहम्मद दीपक को मुद्दा जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी दीपक कुमार का समर्थन कर चुके हैं। संसद में दीपक कुमार का जिक्र हो चुका है।
ऐसे में हर कोई दीपक कुमार के बारे में जानना चाहता है। आखिर दीपक का ने ऐसा क्या किया। पहली बाद दीपक के मुद्दे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सार्वजनिक मंच से बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'अभी एक मामला सामने आया था। अपने नाम के आगे जिसको जो करना है, वो करो। सब स्वतंत्र है, इसमें राजनीति क्यों करनी है। वो कहते हैं मोहम्मद लगा दो, अच्छे लगते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा है। धामी ने अपने संबोधन में कहा कि 'नाम के आगे मोहम्मद लगा दो अच्छे लगते हैं। महात्मा गांधी ने कहा था पूरा भारत ने एक दिन इनसे मुक्त हो जाएगा। इससे उनका कोई सरोकार नहीं है। क्योंकि, उन्हें तुष्टीकरण की राजनीति के चक्कर में नाम बदलकर हमारी भोली भाली बहनों, बच्चियों को बहला फुसलाकर उनका जीवन नरक बना देते हैं। उनका जीवन बर्बाद कर देते हैं। ऐसे लोग भी उनको तुष्टिकरण की राजनीति और वोट बैंक के लिए अच्छे लगते हैं।
सीएम धामी ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 'उनके समर्थन में कांग्रेस के युवराज जो न तो आगे सोचते हैं, न ही पीछे सोचते हैं। हर जगह कूदते हैं। ट्वीट करके सारे कांग्रेस को एकजुट करने का काम करते हैं। ये लोग हमें अपने धर्म से एकजुट हो रहे हैं। यह पार्टी वही काम कर रही है, जो देश की आजादी के बाद लगातार करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वो देवभूमि की पहचान से भी समझौता कर सकती है। ऐसी ताकतों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
बता दें कि 26 जनवरी को कोटद्वार में दुकान का नाम बाबा रखने को लेकर विवाद हुआ। कोटद्वार में एक मुस्लिम समाज के बुजुर्ग की दुकान का नाम बाबा होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और नाम बदलने की मांग की। इसी दौरान जब विवाद चल रहा था तो जिम ट्रेनर दीपक कुमार ने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताकर बुजुर्ग दुकानदार का साथ दिया और उनके समर्थन में सामने आए।
जिसके बाद दीपक को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और कोटद्वार में जमकर बवाल हुआ। दीपक की सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ चर्चा हुई। उन्हें सोशल मीडिया में हीरो तक बताया जाने लगा। हर कोई दीपक से मिलने कोटद्वार तक पहुंचने लगे। दीपक के वीडियो भी जमकर वायरल हुए। कई संगठनों ने दीपक को सम्मानित करने की घोषणा की है। झारखंड सरकार ने दो लाख रुपए देने की घोषणा की। लगातार दीपक सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications