जानिए कौन हैं महेंद्र भट्ट, जो दोबारा बनेंगे उत्तराखंड BJP के प्रदेश अध्यक्ष, बनेगा ये रिकॉर्ड

Mahendra Bhatt उत्तराखंड भाजपा की कमान फिर से महेंद्र भट्ट को मिलने जा रही है। दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही महेंद्र भट्ट नया रिकॉर्ड भी बनाने जा रहे हैं। महेंद्र भट्ट दो बार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले पहले नेता बनने जा रहे हैं। 30 जुलाई 2022 को महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी।

देहरादून में आज हुए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन में महेंद्र भट्ट ने अकेले नामांकन कराया है। इससे साफ है कि कल महेंद्र भट्ट की ताजपोशी कर दी जाएगी। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। महेंद्र भट्ट वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही राज्य सभा सांसद हैं।

Know who Mahendra Bhatt MP RAJYA SABHA become state president Uttarakhand BJP again record made

वे गढ़वाल से ब्राह्रमण चेहरा हैं। सीएम धामी से भी नजदीकियां और करीबी होने के साथ संतुलन बिठाते हुए नजर आए हैं। जिस वजह से फिर से कमान संभालने जा रहे हैं। महेंद्र भट्ट कद्दावर और मुखर नेताओं में एक हैं। जो कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं।

महेंद्र भट्ट का सियासी सफर-

  • जन्म 1971 में सीमांत जिले चमोली के ब्राह्मण थाला में हुआ
  • राजनीतिक करियर 1991 में शुरू किया
  • राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं।
  • रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
  • इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे।
  • उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।
  • उन्हें संगठन में लंबा अनुभव है।
  • 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला।
  • वे 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे।
  • 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला।
  • 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।
  • महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे.
  • इसके बाद 2007 में उन्हें हार मिली
  • 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की
  • 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा
  • इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया
  • 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला
  • 2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की लिस्ट-

  • पुरन चंद्र शर्मा- 9 नवम्बर 2000 - 14 सितम्बर 2002
  • मनोहर कांत ध्यानी- 15 सितम्बर 2002 - 2004
  • भगत सिंह कोश्यारी -2004 - 2007
  • बची सिंह रावत- 2007 - 12 जुलाई 2009
  • बिशन सिंह चुफाल- 13 जुलाई 2009 - 8 फरवरी 2013
  • तीरथ सिंह रावत- 9 फरवरी 2013 - 31 दिसम्बर 2015
  • अजय भट्ट- 1 जनवरी 2016 - 15 जनवरी 2020
  • बंशीधर भगत- 16 जनवरी 2020 - 12 मार्च 2021
  • मदन कौशिक -12 मार्च 2021 - 30 जुलाई 2022
  • महेंद्र भट्ट -30 जुलाई 2022 - वर्तमान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+