जानिए कौन हैं देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल,एक लाख वोटों से जीतकर बना दिया जीत का नया रिकॉर्ड

Dehradun Municipal Corporation result: उत्तराखंड नगर ​निकाय चुनाव 2025 के परिणाम सामने आ चुके हैं। प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम देहरादून में भाजपा के प्रत्याशी सौरभ थ​पलियाल ने जीत दर्ज कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। सौरभ ने 105295 वोटो से जीत दर्ज की।

भाजपा के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को 241778 वोट मिले जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल को 136483 मतों से संतोष होना पड़ा। ऐसे में देहरादून नगर निगम के इतिहास में सौरभ की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज हो गई है। देहरादून महापौर के लिए अब तक पांच बार चुनाव हुए। जिनमें से चार बार से लगातार भाजपा का कब्जा हो गया है।

Know who is Saurabh Thapliyal Mayor of Dehradun Municipal Corporation created new record victory

भाजपा के सौरभ थपलियाल का सियासी सफर-

  • देहरादून के डोईवाला विधानसभा के मोहकमपुर के चाणक्यपुरम में रहने वाले सौरभ युवा नेता हैं।
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति में प्रवेश,डीएवी पीजी कालेज में छात्र संघ अध्यक्ष बने
  • भाजयुमो में विभिन्न पदों पर रहने के बाद पुष्कर सिंह धामी के बाद प्रदेश अध्यक्ष भी बने।
  • सौरभ थपलियाल को केंद्रीय मंत्री धर्मेंंद्र प्रधान और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है।
  • पहले आरएसएस से जुड़े, इसके बाद छात्र राजनी​ति में शामिल हो गए।
  • 1999 छात्र संघ महासचिव डीएवी दून
  • 1999 छात्र महासंघ महासचिव गढ़वाल विवि
  • 2000 छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी दून
  • 2000 गढ़वाल छात्र महासंघ अध्यक्ष
  • 2001 उत्तराखंड छात्र महासंघ अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा
  • 2003 जिला महामंत्री 2007 प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तराखंड
  • 2010 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

आइए जानते हैं देहरादून नगर निगम के बारे में खास बातें।

  • प्रदेश का सबसे बड़ा और पुराना नगर निगम देहरादून नगर निगम है।
  • साल 1998 में उत्तर प्रदेश सरकार ने देहरादून को नगर निगम घोषित किया था। 2000 में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद देहरादून का नगर निगम का दर्जा खत्म हो गया था।
  • साल 2003 में उत्तराखंड सरकार ने देहरादून को फिर से नगर निगम घोषित किया।
  • जिसके बाद से अब तक पांच बार चुनाव हो चुके हैं।
  • पहली बार कांग्रेस की मनोरमा शर्मा डोबरियाल मेयर चुनीं गई।
  • चार बार से भाजपा का कब्जा रहा है।
  • दो बार विनोद चमोली, एक बार सुनील उनियाल अब सौरभ थपलियाल ने जीत दर्ज की है।
  • देहरादून नगर निगम में 100 वार्ड हैं।
  • देहरादून नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर, और 99 पार्षद होते हैं।
  • मेयर का चुनाव सीधे होता है, जबकि डिप्टी मेयर का चुनाव पार्षद अपने बीच से करते हैं।

देहरादून नगर निगम के महापौरों की सूची:

  • मनोरमा डोबरियाल शर्मा 8 फरवरी 2003 से 7 फरवरी 2008 4 वर्ष, 364 दिन
  • विनोद चमोली 3 मई 2008 2 मई 2013, 10 वर्ष
  • सुनील उनियाल 'गामा' 2 दिसंबर 2018 से 2 दिसंबर 2023, 5 वर्ष
  • सौरभ थपलियाल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+