Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए कौन हैं IPS अधिकारी रचिता जुयाल, 10 साल की पुलिस सेवा में ही दे दिया इस्तीफा, क्या बताई वजह

IPS officer Rachita Juyal: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने इस्तीफा दे दिया है। खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान हैं। बताया जा रहा है कि रचिता जुयाल ने ये फैसला निजी कारणों के चलते लिया है।

जिस पर राज्य सरकार को निर्णय लेना है। राज्य सरकार इस्तीफे को केंद्र सरकार के पास भेजेगी। जिसके बाद इस्तीफे पर निर्णय लिया जाएगा। इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं भी सामने आने लगी हैं।

Know who is IPS officer Rachita Juyal she resigned 10 years police service what was reason given

मात्र 10 साल की सेवा में ही पुलिस विभाग के अधिकारी के पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। जबकि आईपीएस अधिकारी रचिता की कार्यशैली से हर कोई प्रभावित था।

एसपी विजिलेंस रहते रचिता जुयाल ने अपनी कार्यशैली से लोगों को प्रभावित किया था। इतना ही नहीं पुलिस के दरोगा को भी ट्रैप कर जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाया। अब अचानक से रचिता जुयाल का इस्तीफा देना किसी के गले नहीं उतर रहा है।

साल 2015 में रचिता जुयाल ने यूपीएससी परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल की। उसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाया और मुकाम हासिल किया। आईपीएस रचिता जुयाल अल्मोड़ा जिले और बागेश्वर जिले की एसपी रह चुकी हैं। इससे पूर्व रचिता जुयाल एडीसी गवर्नर के पद पर तैनात थी। पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें 2020 में अपना एडीसी नियुक्त किया था।

रचिता के पिता भी पुलिस सेवा में रह चुके हैं। साल 2015 में उन्होंने UPSC क्लियर किया और आईपीएस अधिकारी बन गईं। आईपीएस रचिता जुयाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रचिता ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी लव स्टोरी के बारे में लोगों को बताया था।

आईपीएस रचिता ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान उनकी मुलाकात यशस्वी जुयाल नाम के एक शख्स से हुई। जिससे उन्हें प्यार हो गया और फिर शादी कर ली. यशस्वी जुयाल एक आर्टिस्ट और सोशल वर्कर हैं। वह फेमस डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी होस्ट राघव जुयाल के भाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+