जानिए कौन हैं IPS दंपत्ति,जिनका एक साथ चयन,एक ही कैडर, अब एक साथ मिली ये खुशखबरी,दर्ज है कई रिकॉर्ड
IPS couple Promotion news: उत्तराखंड के आईपीएस दंपत्ति को एक साथ प्रमोशन की खुशखबरी मिली। एसएसपी नैनीताल प्रह्रलाद मीणा और कमांडेंट 31वीं वाहिनी पीएसी प्रीति प्रियदर्शिनी को सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति मिली है। आईजी कुमायूँ डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने कंधों पर सितारे और कॉलर बैंड लगाकर शुभकामनाएं दी।
IPS प्रहलाद मीणा युवाओं को नशे की मकडजाल से बचाने के लिए नशे के तस्करों को सलाखों के अंदर पहुँचा रहे हैं। जबकि IPS प्रीति प्रियदर्शिनी समर्पण और कार्य में उत्कृष्टता के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल द्वारा सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं।

आईजी कुमायूं रेंज, डॉ योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा आईपीएस और प्रीति प्रियदर्शिनी आईपीएस, कमाण्डेंट 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर को सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति मिलने पर कंधे पर सितारे और कॉलर बैंड लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा आईपीएस, कमाण्डेंट 31वीं वाहिनी पीएसी प्रीति प्रियदर्शिनी आईपीएस, का वर्ष 2012 में सिविल सेवा में चयन होने के बाद उत्तराखण्ड कैडर आवंटित हुआ और वर्तमान में दोनों अधिकारी उत्तराखण्ड में अपनी सेवाएं दे रहे है।
IAS प्रहलाद नारायण मीणा-
- मीणा पूर्व में एएसपी देहरादून, एएसपी हरिद्वार, एसपी रूद्रप्रयाग, एसएसपी अल्मोड़ा, एसपी आर हल्द्वानी, एसपी सीबीसीआईडी हल्द्वानी और एसपी विजिलेंस हल्द्वानी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
- अपने सेवा काल के दौरान SSP NAINITAL मीणा ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
- 2018 में लेह लद्दाख में चाइना इंडिया बॉर्डर पर आईटीबीपी के साथ पुलिस सेल्यूट के लिए भी जा चुके हैं।
- रुद्रप्रयाग में रहते हुए केदारनाथ यात्रा / प्रधानमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा लेकर सर्वाधिक भ्रमण कार्यक्रमों को सकुशल संपादित कराया गया।
- 2019 में वे कैलास मानसरोवर यात्रा के लाइजनिंग ऑफिसर भी रहे।
- इसके अतिरिक्त, भारतीय वायुसेना के साथ साहसिक अभ्यास में 5000 फीट की ऊंचाई से 5 पैरा जम्प लगाकर वे उत्तराखण्ड के पहले आईपीएस अधिकारी बने, जिन्होंने पैरा जम्पर का खिताब हासिल किया।
- पीएम सिक्योरिटी कोर्स भी इनके द्वारा किया गया है।
- इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सुशासन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
आईपीएस प्रीति प्रियदर्शिनी-
- चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के एसपी और नैनीताल के एसएसपी के तौर पर उत्कृष्ट कार्य किया। इसके अलावा, एसपी विजिलेंस और एसपी इंटेलिजेंस के रूप में भी कार्यकुशलता का परिचय दिया।
- वर्तमान में वे 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।
- प्रीति प्रियदर्शनी को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2017 में 'सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न' और वर्ष 2022 में राज्यपाल द्वारा 'उत्कृष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया जा चुका है।
- वर्ष 2021 में एसएसपी नैनीताल के पद पर रहते हुए वे देश के टॉप 50 कप्तानों में शुमार हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications