जानिए कौन हैं दिनेश चंद्र मास्टर,निकाय चुनाव में जमकर हो रही चर्चा,भाजपा-कांग्रेस को दे रहे जबरदस्त टक्कर
Rishikesh nagar nigam chiunav: उत्तराखंड में 11 नगर निगम की सीटें हैं। हर सीट पर भाजपा और कांग्रेस में दिलचस्प मुकाबला नजर आ रहा है। लेकिन ऋषिकेश सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर सोशल मीडिया से लेकर जनता के बीच काफी चर्चा मेें बने हैं।
इसकी वजह है मास्टर का प्रचार का तरीका। मास्टर लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे। लेकिन इस बार जब सीट एससी के लिए रिजर्व हुई तो मास्टर ने दावेदारी की। लेकिन कांग्रेस ने दीपक जाटव को टिकट दे दिया। इसके बाद कई संगठनों ने दिनेश मास्टर को चुनाव लड़ाने का ऐलान कर दिया और मास्टर जी मैदान में उतर गए।

मास्टर जी प्रचार के दौरान अलग अलग तरीके अपना रहे हैं। किसी के घर जब भी प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं तो सीधे काम में जुट जा रहे हैं। मकान की चिनाई से लेकर धान की कुटाई तक। मास्टर जी हर काम में परफेक्ट हैं। मास्टर ने बताया कि उन्होंने सालो तक आटो चलाया। इसके अलावा टेलरिंग का काम भी किया और छोटे बच्चों को पढ़ाया भी है।
ऋषिकेश की समाजसेवी और कई मुद्दों पर आवाज उठाने वाली कुसुम दीदी बताती हैं कि ऋषिकेश नगर निगम सीट पर सबसे ज्यादा पहाड़ी वोटर हैं। लेकिन न भाजपा और नहीं कांग्रेस। दोनों ने मूल रूप से बाहरी लोगों को टिकट दिया। भाजपा के प्रत्याशी शंभू मूल रूप से बिहार तो कांग्रेस के दीपक जाटव यूपी के मूल निवासी हैं।
ऐसे में ऋषिकेश की जनता एक पहाड़ी प्रत्याशी को समर्थन कर रही है और इसके लिए मास्टर सबसे शानदार और जानदार प्रत्याशी हैं। जो कि हर अंदाज से जनता के बीच अपनी पहचान बना रहे हैं। जनता का भी उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है। ऋषिकेश मेयर सीट पर भाजपा से शंभू पासवान, कांग्रेस से दीपक प्रताप जाटव, यूकेडी से महेंद्र सिंह व निर्दलीय दिनेश चंद्र मास्टर मैदान में है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications