जानिए कौन हैं 26 साल के उत्तम अग्रहरि, जिन्होंने ताड़ासन में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, दर्ज हैं कई उपलब्धियां
yoga record: 26 साल के योग इंस्ट्रक्टर उत्तम अग्रहरि ने ताड़ासन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उत्तम ने 3 घंटे 3 मिनट ताड़ासन की एक ही मुद्रा में लगातार खड़े रहकर यह उपलब्धि हासिल की है। ये रिकॉर्ड इण्डिया बुक ऑफ रिकाॅर्डस में दर्ज हो गया है।
उत्तम अग्रहरि देहरादून के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र हैं। इण्डिया बुक ऑफ रिकाॅर्डस में उत्तम का यह रिकाॅर्ड दर्ज किया गया। इण्डिया बुक ऑफ रिकाॅर्डस की प्रतिनिधि डाॅॅ श्वेता झा की माॅजूूदगी में राष्ट्रीय रिकार्ड की रिकार्डिंग दर्ज की।

इण्डिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स की अनुवांशिक संस्था है। एशिया बुक ऑफ रिकाॅर्डस में 48 एशियन देश सदस्य हैं। एशिया बुक ऑफ रिकार्डस का प्रधान कार्यालय वियतनाम में है। इण्डिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स का प्रधान कार्यालय फरीदाबाद, हरियाणा में है। इण्डिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में अब तक 40 हजार रिकाॅर्ड्स दर्ज हो चुके हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र-छात्राएं पूर्व में भी राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार के रिकार्ड्स बना चुके हैं।
विश्वविद्यालय प्रबन्धन समय समय पर ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करता रहता है। उत्तम अग्रहरि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से एमएससी योगिक साइंस एण्ड ऑल्टरनेटिव थेरेपीज़ का कार्से कर रहे हैं। डीन डाॅॅ कंचन जोशी ने जानकारी दी कि उत्तम अग्रहरि योग के एक मेधावी छात्र हैं जिसका परिणाम यह राष्ट्रीय रिकाॅर्ड है। उत्तम के इस राष्ट्रीय रिकार्ड से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का नाम देश विदेश में रौशन हुआ है।
उत्तम ने अपनी योग साधना से योग के महत्व को देश विदेश में प्रचारित प्रसारित करने का काम किया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने उत्तम की प्रतिभा को पूर्व में भी सम्मानित किया है। उत्तम अग्रहरि की सम्पूूर्णं उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय वहन कर रहा है व साथ उनके रहने व भोजन की व्यवस्था भी विश्वविद्यालय प्रबन्धन लंबे समय से करता आ रहा है।
Know who 26-year-old Uttam Agrahari
26 साल के योग इंस्ट्रक्टर उत्तम अग्रहरि यूपी के जौनपुर जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर अपनी मेहनत के दम पर योग में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उत्तम अग्रहरि यंग योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। उत्तम ने कड़ी मेहनत से योग की कई नेशनल प्रतियोगिताएं जीतकर रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। योग की बदौलत वे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, युवा भारतीय पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
जौनपुर जिले के असैथा पट्टी गांव के रहने वाले उत्तम अग्रहरि का जीवन कई संघर्षों की कहानी हैं। बचपन में ही सिर से पिता का साया उठ गया। उत्तम का क्रिकेटर बनने का सपना था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी। 12वीं के बाद उत्तम पर जिम्मेदारियां आई तो उन्होंने नौकरी करना शुरू किया।
एक दिन अखबार में योग के कोर्स का विज्ञापन को देखा और फिर योग में कोर्स करने का मन बना लिया। किसी तरह से कोर्स किया और योगा इंस्ट्रक्टर के तौर पर 2018 में सिलेक्शन हो गया। तब से कड़ी मेहनत कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, नोबेल वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड यंग अचीवर्स बुक ऑफ रिकॉर्ड, नुमा बुक ऑफ इंडिया रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications