Uttarakhand: विधायक पिता को बेटे ने डोनेट की किड़नी, पिता बोले- 'मेरे अच्छे संस्कारों का फल'
किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ का सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण हो गया है। बेहड़ के छोटे बेटे सौरभ बेहड़ ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की है।

किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ का सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण हो गया है। बेहड़ के छोटे बेटे सौरभ बेहड़ ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की है। विधायक की सर्जरी दिल्ली साकेत स्थित एक अस्पताल में की गई। पिता को बेटे द्वारा किडनी डोनेट करने पर सोशल मीडिया में बेटे सौरभ की हर कोई तारीफ कर रहा है। तिलक राज ने भी अपने बेटे के लिए कहा है कि आज अच्छे संस्कारों का ही फल है कि मेरे पुत्र सौरभ बेहड़ ने अपनी किडनी मुझे दी है।
किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ किडनी का सफल प्रत्यारोपण
किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ के किडनी के सफल प्रत्यारोपण के बाद सोशल मीडिया में उन्हें शुभकामनाएं और किडनी डोनेट करने वाले बेटे सौरभ की भी तारीफ हो रही है। विधायक तिलक राज बेहड़ के सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता बेटे की एक फोटो शेयर की गई है। जिसमें तिलक राज का संदेश भी दिया गया है। लिखा गया है कि आप सब की प्रार्थना, दुआ, आशीर्वाद व ईश्वर की कृपा के चलते मेरी किडनी की सर्जरी सफल रहीं। आज अच्छे संस्कारों का ही फल है कि मेरे पुत्र सौरभ बेहड़ ने अपनी किडनी मुझे दी है। वह भी पूरी तरह से स्वस्थ है। मैं आप सब के सहयोग और प्यार के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लिखा कि
तिलक राज बेहड़ जी की किडनी की सफल सर्जरी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, इस सुखद खबर के लिए भगवान श्री बद्रीविशाल, बाबा केदारनाथ जी को कोटिश: प्रणाम। उनके पुत्र सौरभ बेहड़ का भी बहुत बहुत धन्यवाद जिसके कारण किडनी ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी संभव हो पाई, ईश्वर आपको दीर्घायु व स्वस्थ रखे।
Recommended Video
Pushkar Singh Dhami ने बताया Anti Copying Law कैसे बजाएगा नकलचियों की बैंड ? | वनइंडिया हिंदी
इसके साथ ही कांग्रेसी विधायक और कार्यकर्ता लगातार विधायक को बधाई संदेश दे रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications