Kedarnath up chunav 2024: कांग्रेस की चाय से लेकर भाजपा की डिनर डिप्लोमेसी,चुनाव जीतने को शुरू हुआ सियासी खेल

kedarnath by election 2024: केदारनाथ उपचुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते ही ​सियासी दलों ने पूरी ताकत झौंक दी है। ​जैसे जैसे समय ​बीत रहा ​सियासी दल हर तरह के हथकंड़े अपनाने में जुटे हैं। इस बीच सियासत की कई चौंकाने वाली और विपक्षियों को परेशान करने वाली तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

जिसके सियासी मायने भी तलाशे जा रहे है।। दरअसल ​इसकी शुरूआत की पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत ने। हरीश रावत अगस्त्यमुनि में केदारनाथ की दिवंगत विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत जी के घर पहुंच गए। जहां हरीश रावत ने उनकी पुत्री ऐश्वर्या रावत से भेंट की।

Kedarnath up chunav 2024 harish rawat Congress tea BJP dinner diplomacy political game win elections

क्या ऐश्वर्या नाराज
बता दें कि ऐश्वर्या रावत भाजपा से टिकट की दावेदार थी, लेकिन पार्टी ने आशा नौटियाल को टिकट ​दे दिया। जिसके बाद ऐश्वर्या रावत पार्टी से नाराज बताई गई। इस बीच हरीश रावत ने ऐश्वर्या से मुलाकात कर सियासी पारे को चढ़ा दिया। भाजपा को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तुरंत ऐश्वर्या के घर पर प्रत्याशी आशा नौटियाल का डिनर फिक्स कर दिया गया। जिसके बाद दोनों की डिनर करते हुए फोटो भी जारी की गई।

भाजपा ने किया डेमेज कंट्रोल
जिसके जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई कि आल इज वेल। यानि पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक ठीक चल रहा है। हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट के जरिए फोटो शेयर कर बताया गया कि हरीश रावत ने शैलारानी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की ओर स्वर्गीय शैला रानी रावत के रुद्रप्रयाग जनपद व राज्य के विकास में योगदान को याद किया।

क्या होगा परिणाम
जानकार मानते हैं कि हरीश रावत का चुनाव के बीच में ऐश्वर्या के घर जाकर मुलाकात करना सियासत की नजर से ही देखा जाएगा। हालांकि भाजपा ने डिनर डिप्लोमेसी के जरिए ये संदेश देने की कोशिश की है कि सबकुछ ​ठीक है। लेकिन इन तस्वीरों को आने वाले चुनाव और सियासत में क्या असर पड़ेगा ये तो परिणाम के बाद ही तय होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+