Kedarnath में डीजे बजाकर नाचने हो-हल्ला करने का Video viral, पुलिस ने कर दिया मुकदमा, सामने आई बड़ी जानकारी
Kedarnath video viral: केदारनाथ धाम के दो मई को कपाट खुल चुके हैं। इस बीच केदारनाथ में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन इस बीच कुछ लोग केदारनाथ धाम में धाम की पवित्रता को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।
बार-बार प्रशासन और पुलिस की अपील के बाद भी केदारनाथ से इस तरह की वीडियो सामने आती है जो कि बाबा की भक्ति करने वालों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। लाइक्स और शेयर के चक्कर में भी कुछ लोग इस तरह के वीडियो बनाकर वायरल कर देते हैं। जिससे मुश्किल खड़ी हो जाती हैं।

बीते कुछ दिन से केदारनाथ धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग धाम में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जिस तरह का नाच गाना किया जा रहा है, उससे ये लग रहा है कि धाम को पिकनिक स्पॉट मानकर ये लोग डांस कर रहे हैं। इतना ही नहीं केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं।
डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे । निस्वार्थ भाव से मुझको केदारनाथ मंदिर के सामने नचवा दे ।
— Lusun Todariya (@LusunTodariyaUK) May 5, 2025
क्या केदारनाथ मंदिर प्रांगड़ में ऐसा करना सही है ?#Kedarnath #kedarnathtemple pic.twitter.com/ir5o7EGDnm
वीडियो वायरल होने पर रूद्रप्रयाग पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस वायरल वीडियो की के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो एक मई 2025 की रात्रि यानि केदारनाथ धाम मन्दिर कपाट खुलने से एक दिवस पूर्व का है।
इस प्रकरण में वादी गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी. हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया गया हे और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा है, कृपया इस वीडियो को प्रचारित-प्रसारित न करें। बता दें कि केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही रील बनाने और मंदिर की वीडियोग्राफी पर भी रोक है।














Click it and Unblock the Notifications