केदारनाथ सीट उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत,कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को लेकर क्यों मचा है बवाल

Kedarnath seat by-election केदारनाथ सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही नहीं हुआ हो लेकिन सियासी पारा हाई हो गया है। इस बीच केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को लेकर चल रही सियासत भी थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के एक बयान से भाजपा को घेरने का मौका मिल गया है।

इस बयान से कांग्रेस के अंदर भी जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का एक बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस बयान में माहरा ने केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत को लेकर टिप्पणी की कि वे इस यात्रा में मात्र तीन किमी ही साथ चले।

Kedarnath seat by-election Politics heats up why uproar over statement Congress President

करन माहरा का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी के अंदर प्रत्याशी चयन को लेकर अंदरखाने होमवर्क चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस की अंधरूनी कलह फिर खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस की कलह पर भाजपा भी हमलावर हो गई है।

भाजपा ने कांग्रेस के कथित केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को छद्म और राजनैतिक करार देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के खुलासे के बाद भाजपा की यह आशंका सच साबित हो गयी कि यात्रा पूरी तरह राजनैतिक और एक नेता को प्रमोट करने के लिए थी।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया को दिये बयान मे यह पूरी तरह से साफ हो गया कि यह नाटक पूरी तरह से निजी स्वार्थ के लिए प्रायोजित था और उसका न सनातन और न ही बाबा केदार की प्रतिष्ठा से कोई लेना देना था। चौहान ने कहा कि उनके खुलासे से तस्वीर पूरी तरह साफ हो गयी।

केदारनाथ के संभावित प्रत्याशी द्वारा उन पर किसी दूसरे नेता को प्रत्याशी बनाने के लिए प्रमोट करने का आरोप लगा तो उत्तर मे वह कहते हैं कि पूर्व विधायक यात्रा मे महज 3 किमी ही चल पाए। मतलब साफ है कि यात्रा केदारनाथ उप चुनाव मे प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर शक्ति परीक्षण था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+