Kedarnath heli service: महंगी पड़ेगी अब हेली सेवा, 49 फीसदी की बढ़ोत्तरी, जानिए कितना करना पड़ेगा खर्च
Kedarnath heli service: अगर आप केदारनाथ यात्रा हेली सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस बार आपको ज्यादा रकम खर्च करनी होगी। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इसके लिए 10 सितंबर से बुकिंग शुरू होगी। लेकिन इस बार किराया में 49 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।
जो कि 15 सितंबर से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा के लिए लागू होगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूसरे चरण में सात हेली ऑपरेटर्स रोजाना 8 घंटे की फ्लाइंग करेंगे। जिसके कारण टिकट के दरों में 49 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।

15 जून से बंद पड़ी हेली सेवा फिर से शुरू होेन जा रही है। चारधाम यात्रा में हेली सेवा की शटल उड़ान पर लगाई रोक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हटा दी है। यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी।
यूकाडा ने डीजीसीए के निर्देश पर शटल सेवाओ की संख्या को घटाते हुए किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू हो जाएंगी। हेली सेवाओं की बुकिंग 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण के तहत सात हेली ऑपरेटर के साथ हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
डीजीसीए की ओर से 30 फीसदी शटल ऑपरेशन को कम करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में सात हेली ऑपरेटर्स रोजाना 8 घंटे की फ्लाइंग करेंगे। इस साल चारधाम यात्रा के पहले चरण के दौरान जो हेलीकॉप्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे वे रोजाना एक तरफ से 250 से 270 शटल ऑपरेशन कर रहे थे। हेली ऑपरेटर के फ्लाइंग समय के साथ ही फेयर को भी काम कर दिया गया है। दूसरे चरण में सात हेली ऑपरेटर्स एक तरफ से 184 शटल ऑपरेशन कर पाएंगी।
हेलीकॉप्टर के जरिए बाबा केदारनाथ धाम का दर्शन करना महंगा हो गया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को पहले 8532 से बढ़ाकर 12444 रुपए, फाटा से केदारनाथ धाम तक के लिए 6082 से बढ़ाकर 8900 रूपये और सिरसी से केदारनाथ धाम तक के लिए 6060 से बढ़ाकर 8400 किराया तय किया गया है। हेमकुंड साहिब के लिए हेली किराए मे कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इस हेली सेवा पर डीजीसीए ने कोई रोक नहीं लगाई थी।











Click it and Unblock the Notifications