Kedarnath heli service के लिए आईआरसीटीसी ​का पोर्टल खुला, वेबसाइट से लेकर ये है पूरी प्रक्रिया

केदारनाथ में हेली सेवा के लिए आज से आईआरसीटीसी ​का पोर्टल खुल गया है। इस बार आठ से दस मई के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

Kedarnath heli service, IRCTC portal opened process website Booking tickets May 8 to 10

केदारनाथ में हेली सेवा के लिए आज फिर से आईआरसीटीसी ​का पोर्टल खुल गया है। इस बार आठ से दस मई के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कराया जा सकता है। बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी।

अधिकृत वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in

यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा। इस बीच हेली सेवा के नाम पर साइबर फ्रॉड भी सक्रिय हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से सभी को बार-बार जागरुक किया जा रहा है। हेली सेवा चाहने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर ही जाकर बुक करने की सलाह दी जा रही है।

Recommended Video

      Uttarakhand के Kedarnath Dham में Snowfall, कुछ ऐसा दिखा नजारा | वनइंडिया हिंदी #shorts

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+