Kedarnath heli service: टिकटों की बुकिंग में साइबर अपराधियों का खेल, पिछले साल के टिकट भेजकर ऐसे ठगा

केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर कुछ लोगों को पिछले साल के टिकटों को एडिट कर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। पुलिस की ओर से लगातार अपील भी की जा रही है कि आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर ही हेली सेवा बुक करवाएं।

Kedarnath heli service: Cyber ​​criminals game in ticket booking, cheated sending last year tickets

केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर शातिर साइबर अपराधी नए-नए तरीके निकालकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब सहारनपुर के कुछ लोगों को पिछले साल के टिकटों को एडिट कर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है।

30 हजार रुपए में सौदा, टिकट फर्जी निकला
सहारनपुर के तीन लोगों ने केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा लेने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया तो एक मोबाइल नंबर मिला। जिस पर बात की तो 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। लेकिन जब टिकट लेकर मौके पर पहुंचे तो टिकट फर्जी निकला। बताया गया कि इन टिकटों पर जीएमवीएन का नाम लिखा है। पिछले साल जीएमवीएन ही हेली सेवाओं के लिए टिकट बुकिंग कर रहा था। ऐसे में आरोपियों ने पिछले साल के टिकटों को एडिट कर पीड़ितों को भेज दिया।

हेली सर्विस की टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को

पिछले सीजन में देश के विभिन्न हिस्सों के 20 से ज्यादा लोगों ने ठगी की शिकायत की थी। इसी को देखते हुए इस बार ​हेली सर्विस की टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को सौंपी गई है। इसके बाद भी साइबर क्रिमिनल इसका तोड़ निकालने में जुटे है। एसटीएफ अब तक 14 फर्जी वेबसाइट को ब्लॉक करा चुकी है।

अधिकृत वेबसाइट (www.heliyatra.irctc.co.in) पर ही हेली सेवा बुक करवाएं

पुलिस की ओर से लगातार अपील भी की जा रही है कि आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट (www.heliyatra.irctc.co.in) पर ही हेली सेवा बुक करवाएं। पर जाकर ही टिकट बुक करें। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। ना हीं किसी दूसरी वेबसाइट या किसी मोबाइल नंबर से टिकटों को लेकर संपर्क करें। किसी भी तरह के फर्जीवाड़े होने पर 1930 पर कॉल करें।

Recommended Video

    Uttarakhand के Kedarnath Dham में Snowfall, कुछ ऐसा दिखा नजारा | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+