Kedarnath Heli Service: टिकटों की बुकिंग करें तो जरा संभल कर, फर्जी वेबसाइट से बचें, इन बातों का रखें ध्यान
केदारनाथ यात्रा को लेकर हेली सर्विस सबसे ज्यादा डिमांड में है। शातिर साइबर अपराधियों ने आईआरसीटीसी की तरह फर्जी वेबसाइट तैयार की हुई है। आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर ही हेली सेवा बुक करवाएं।

केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होते ही भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच केदारनाथ यात्रा को लेकर हेली सर्विस भी सबसे ज्यादा डिमांड में है। इसका फायदा उठाने के लिए शातिर साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैंं। जिसको लेकर उत्तराखंड एसटीएफ पुलिस की ओर से यात्रियों को कई बार जागरुक भी किया गया है।
टिकटों के नाम पर फर्जीवाड़ा न हो
केदारनाथ में हेली सेवा के लिए पहली बार आईआरसीटीसी, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन को पहली बार जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे हेली सेवा के टिकटों के नाम पर किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो।
आईआरसीटीसी की तरह फर्जी वेबसाइट भी
लेकिन शातिर साइबर अपराधियों ने इसका भी तोड़ निकाल दिया है। आईआरसीटीसी की तरह फर्जी वेबसाइट तैयार की हुई है। जिससे यात्री आसानी से झांसे में आ सकते हैं। जब भी यात्री केदारनाथ हेली सेवा के नाम से गूगल सर्च करेंगे तो इस तरह की फर्जी वेबसाइट सामने आ जाती है। जिससे ठगी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए एसटीएफ उत्तराखंड ने गूगल को भी पत्र लिखकर इस तरह की साइट पर प्रतिबंध लगाने को कहा है।
आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट
एसटीएफ ने कहा है कि आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट (www.heliyatra.irctc.co.in) पर ही हेली सेवा बुक करवाएं।
इसके अलावा होटल बुकिंग में सावधानी बरतें। यदि किसी के साथ कोई साइबर ठगी होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। एसटीएफ ने ऐसे 12 फर्जी वेबसाइट की लिस्ट तैयार की है। जबकि 14 फर्जी वेबसाइट को बंद कराया जा चुका है। जिनके नाम ये हैं
1. https://www.helicopterticketbooking.in/
2. https://radheheliservices.online
3. https://kedarnathticketbooking.co.in/
4. https://heliyatrairtc.co.in/
5. https://kedarnathtravel.in/
6. https://instanthelibooking.in
7. https://kedarnathticketbooking.in/
8. https://kedarnathheliticketbooking.in/
इन बातों का रखें ध्यान-
- आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट (www.heliyatra.irctc.co.in) पर ही जाकर टिकट बुक करें।
- इसके अलावा कोई भी वेबसाइट नहीं है।
- कोशिश करें कि सीधे वेबसाइट का एड्रेस लिखकर साइट खोली जाए।
- गूगल पर सर्च करते समय खास ध्यान रखें।
- किसी भी तरह के झांसे में न आएं।
- उत्तराखंड पुलिस से मदद ले सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर 1930 पर पुलिस से हेल्प ले सकते हैं।
- किसी तरह का फ्रॉड होने पर पुलिस को सूचना दें।












Click it and Unblock the Notifications