केदारनाथ आपदा को 11 साल पूरे, कितना भयावह था वह मंजर, हजारों लोगों के लिए ऐसे आई जलप्रलय, हुआ एक चमत्कार भी
16, 17 जून 2013, केदारनाथ में जलप्रलय। एक ऐसी भीषण आपदा जो हमेशा के लिए हजारों परिवारों के लिए जिंदगी भर का ना भूलने वाला गम दे गया।
11 साल बाद भी इस आपदा और घटना का मंजर कोई भूल नहीं पाया है। केदारनाथ की प्रलयकारी आपदा के बाद जो तस्वीरें सामने आई, उससे अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि आखिर उस वक्त वहां पर क्या हालात रहें होंगे।

वो मंजर इतना भयावह था कि हर कोई उसे याद कर सहम जाता। सरकारी आंकड़ों में 3,183 लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। साल 2013 में 16 और 17 जून 2013 को आई केदारनाथ की भीषण आपदा में सरकारी आंकड़ो में 4700 तीर्थ यात्रियों के शव बरामद हुए, जबकि पांच हजार से अधिक लापता हो गए थे।
सरकारी आंकड़ों को लेकर कई बार सवाल भी खड़े होते रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में पुलिस के पास आपदा के बाद कुल 1840 एफआईआर आई। जिस पर पुलिस ने क्रॉस चेक कराने के लिए अलग से रुद्रप्रयाग में विवेचना सेल गठित की गई। इसमें 584 एफआईआर मर्ज की गई जो, दो-दो जगहों पर दर्ज थी। बाद में पुलिस ने 1256 एफआईआर को वैध मानते हुए कार्रवाई की।
पुलिस के पास 3,886 गुमशुदगी दर्ज हुई जिसमें से विभिन्न सर्च अभियानों में 703 कंकाल बरामद किए गए। आपदा के दौरान सबकुछ डरावना था, एक चमत्कार को छोड़कर। आपदा में मंदिर के चारों तरफ कई चट्टानें आई। इन सभी के साथ अत्यंत विशालकाय चट्टान भी आई जो मंदिर के थोड़ी सी पीछे ही रूक गई। जिसने मंदिर को बचा लिया। इस विशालकाय पत्थर को नाम दिया गया भीमशील।
बाढ़ के दिन से कई महीनों तक मंदिर में कोई पुजा नहीं हुई। डोली को हैलिकॉप्टर के सहारे उखीमठ लाया गया। लेकिन जब बाढ़ गई तो शिवलिंग पर बेलपत्र मौजूद था। शिवलिंग का आध भाग मलबे में इस तरह दबा था ति मानो शिव समाधि में लीन बैठे है। केदारनाथ में अखंड ज्योत हमेशा जलती रहती है जब आपदा आकर चली गई और पुजारियों ने देखा तो अखंड ज्योत जल रही थी।
एक नजर जलप्रलय पर
- 15 जून-उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश शुरू हुई
- 16 जून- शाम को चौराबाड़ी ताल टूटने से मंदाकिनी में बाढ़ आने से केदारनाथ में मलबा भर गया। रामबाड़ा पूरी तरह तहस-नहस हो गया।
- 17 जून-सुबह एक बार फिर चौराबाड़ी ताल से पहले से ज्यादा पानी और मलबा आया। केदारनाथ पूरी तरह तबाह हो गया। पूरी मंदाकिनी घाटी में तबाही हुई।
- 18 जून-पहली बार केदारनाथ और घाटी में तबाही की खबरें सामने आई।
- 19 जून- राहत और बचाव के कार्य शुरू किये गये।
- 16 और 17 जून 2013 को आई थी केदारनाथ में आपदा
- आपदा में मारे गए थे 4700 तीर्थ यात्री
- आज भी लापता 3,183
- पुलिस को आई एफआईआर 1840
- वैध एफआईआर 1256
- पुलिस के पास गुमशुदगी दर्ज 3,886
- सर्च अभियानों में कंकाल बरामद 703
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications