Kedarnath dham yatra: बाबा के दर्शन को लंबा इंतजार, जून में मुश्किल, नए पंजीकरण पर रोक, हेली टिकट भी फुल
अगर आप जून में केदारनाथ यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। जून में केदार बाबा के दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। एक तरफ ऑनलाइन व ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक लगी हुई है।
अगर आप जून में केदारनाथ यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। जून में केदार बाबा के दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। एक तरफ ऑनलाइन व ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक लगी हुई है। दूसरी तरफ हेली सर्विस की टिकटों की बुकिंग बंद हो गई है। जून में केदारपुरी में भक्तों का उत्साह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए केदारनाथ के लिए सरकार ने ऑनलाइन व ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक 20 जून तक बढ़ा दी है।

चारधाम यात्रा में अब तक 27 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ में 9.30 लाख यात्रियों ने दर्शन किए हैं। जून तक ही मौसम केदारनाथ के लिए अनुकूल है। इसके बाद बरसात शुरू होने की उम्मीद है। जुलाई में मानसून आते ही यात्रा प्रभावित होना तय है। ऐसे में यात्रा के लिए अब भक्तों का हूजूम उमड़ पड़ा है। रजिस्ट्रेशन बंद होने से श्रद्धालुओं में थोड़ा निराशा जरुर है।
30 जून तक ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग फुल
ऑनलाइन व ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक के साथ ही हवाई यात्रा भी जून तक नहीं हो पाएगी। केदारनाथ हेली सेवा के लिए 30 जून तक ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग फुल हो गई है। अब तक 46 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। आईआरसीटीसी ने 13 जून को केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुकिंग स्लॉट खोला था। 20 जून के बाद आईआरसीटीसी की ओर से 30 जून से आगे की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications