Kedarnath में मोबाइल ले जाना होगा बैन, रील या वीडियो बनाते पकड़े गए तो भरना होगा जुर्माना, जानिए क्या है प्लान
Kedarnath केदारनाथ समेत चारों धामों की पवित्रता बनाए रखने के लिए मंदिर समिति और प्रशासन इस पर सख्ती के साथ गाइडलाइन बनाने जा रही है। मंदिर समिति ने गैर हिंदूओं के प्रवेश वर्जित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन इस बार मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरा ले जाना पूरी तरह से वर्जित करेगी।
इसके लिए खास तैयारी की जा रही है। बदरी-केदार मंदिर समिति और जिला प्रशासन इस संबंध में आपसी समन्वय से कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाए जाने की भी प्रक्रिया प्रस्तावित है।

केदारनाथ में लाखों श्रद्धालु आते हैं। धाम में मोबाइल या कैमरे से रील और वीडियो बनाने का चलन बढ़ा है। जिससे कई बार धाम में अव्यवस्था होने के साथ ही मंदिर की गरिमा प्रभावित होती है। कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिससे मंदिर की पवित्रता पर भी सवाल खड़े होते हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन और बदरी-केदार मंदिर समिति ने इस बार यात्रा सीजन से पहले ही मोबाइल और कैमरा बैन को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर ली है।
इसके तहत मंदिर के भीतर और मंदिर परिसर में मोबाइल का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर समिति का कहना है कि रील्स और वीडियोग्राफी करने वाले लोगों के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति व रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार केदारनाथ धाम में रील्स और वीडियोग्राफी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बार कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले भी मंदिर समिति ने केदारनाथ में मोबाइल से रील बनाने पर रोक लगाई थी, लेकिन इसे प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया जा सके। अब प्रशासन ने इसको लेकर सख्त नियम बनाए हैं। मोबाइल को पहले ही जमा कराने को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए लॉकर की व्यवस्था की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications