Kedarnath dham: बाबा केदार की डोली धाम के लिए रवाना, 10 मई को सुबह साढ़े 6 बजे खुलेंगे कपाट
बाबा केदार की डोली आज अपने धाम केदारनाथ के लिए रवाना हो गई। 10 मई को सुबह साढ़े 6 बजे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोले जाएंगे।
पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से भगवान केदारनाथ की डोली ने केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर दिया है। इससे पूर्व संध्या पर ओंकारेश्वर मंदिर स्थित भैंरवनाथ मंदिर में भैंरवनाथ की विशेष पूजा अर्चना संपन्न हुई।

इस दौरान ओंकारेश्वर मंदिर को आठ कुंतल फूलों से सजाया गया था। सोमवार सुबह पूजा अर्चना के बाद डोली को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर सभा मंडप में विराजमान किया गया। जिसमें हक हकूकधारियों की ओर से भगवान की चल उत्सव विग्रह डोली का श्रृंगार किया गया।
इसके बाद मंदिर की तीन परिक्रमा कर डोली अपने अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। सोमवार को डोली गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद छह मई को फाटा, सात को गुप्तकाशी और नौ मई को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
जबकि 10 मई को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले रविवार को ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ की यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए केदारनाथ के अग्रणी क्षेत्रपाल के रुप में पूजे जाने वाले भगवान भैंरवनाथ की पूजा अर्चना की गई।
ऊखीमठ में देर सांय तक चली पूजा अर्चना में भैंरवनाथ की अष्टादश आरती उतारी गई। भैंरवनाथ की विशेष पूजा अर्चना के साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की पक्रिया शुरू हो गई है।
केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग जी महाराज की मौजूदगी में धाम के लिए नियुक्त मुख्य पुजारी शिवं शंकर लिंग ने भगवान भैंरवनाथ का अभिषेख किया।
केदारनाथ मन्दिर उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। केदारनाथ चार धामों, बारह ज्योतिर्लिंग और पंच केदार में शामिल है। केदारनाथ मन्दिर उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है।
केदारनाथ चार धामों, बारह ज्योतिर्लिंग और पंच केदार में शामिल है। इस बार चारों धामों में से सबसे पहले केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। इसके बाद 10 मई को ही गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। बाद में 12 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications