Kedarnath by election: किसको मिलेगा टिकट कसरत तेज,केदारनाथ सीट फतह की कांग्रेस की ये है प्लानिंग
Kedarnath by election: केदारनाथ उपचुनाव को लेकर सियासी दलों ने प्रत्याशी चयन को लेकर कसरत तेज कर दी है। भाजपा ने 6 दावेदारों के नाम केंद्रीय पॉर्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिया है माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा प्रत्याशी का ऐलान कर देगी।
उधर कांग्रेस ने 12 से 13 दावेदारों की लिस्ट तैयार की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि पार्टी ने केदारनाथ के लिए तीन सर्वे कराए। जिसके लिए स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से भी बात के साथ ही सुझाव लिए गए।

24 के बाद कांग्रेस का टिकट होगा फाइनल
अब हाईकमान को 24 तारीख को नाम भेजा जाएगा। जिसके बाद हाईकमान एक नाम पर मुहर लगाएगा। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की रणनीति के तहत काम करेगी। जिस तरह की भाजपा की रणनीति होगी, उसी के तहत काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में भी कैंडिडेट को लेकर रार चल रही है। अभी तक प्रत्याशी को लेकर तय नहीं हो पाया है। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है।
भाजपा को हार का डर सता रहा
कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है। लोग भाजपा से परेशान हैं। सरकार के कुप्रबंधन की वजह से चार धाम यात्रा पर बुरा असर पड़ा है। भाजपा सरका ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने की कोशिश की। साथ ही अब चुनाव देखकर 38 घोषणाएं सीएम धामी ने की। 5 मंत्री क्षेत्र में नियुक्त किए गए। ये बताता है कि भाजपा को हार का डर सता रहा है। करन माहरा ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना रही है। लेकिन मंगलौर व बद्रीनाथ की तरह कांग्रेस ही केदारनाथ जीतेगी।
20 नवंबर को वोटिंग,29 अक्टूबर से नामांकन
केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि 23 नवम्बर को मतगणना होगी। 29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा। लगभग 92 हजार मतदाता केदारनाथ सीट पर मतदाता हैं। कुल 173 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 166 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले रवाना होंगी। जबकि सात मतदान केंदों पर पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना की जाएंगी। चुनाव के लिए 27 सेक्टर और दो जोन बनाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications