Kedarnath by-election:5 मंडल 5 मंत्री, सीएम,प्रदेश अध्यक्ष भी संभालेंगे मोर्चा,जानिए BJP का जीत का धांसू प्लान

kedarnath by election केदारनाथ उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा खास प्लान पर काम कर रही है। बदरीनाथ व मंगलौर सीट हारने के बाद भाजपा हर हाल में केदारनाथ सीट को जीतने के लिए जुटी हुई है। इसके लिए पहले 200 से ज्यादा पदाधिकारियों को केदारनाथ सीट पर भेजा गया।

इसके बाद केदारनाथ विधानसभा के पांच मंडलों पर पांचों मंत्रियों को उतारा गया है। जो कि ग्रामीण स्तर पर हर छोटी सी छोटी समस्याओं को दूर करने में जुटी है। कृषि मंत्री गणेश जोशी और खेल मंत्री रेखा आर्य केदारनाथ क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर लोगों से संवाद कर चुकी है।

Kedarnath by-election KNOW BJP brilliant plan victory 5 mandals 5 ministers CM state president

इसके साथ ही मंत्रियों में सौरभ बहुगुणा, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत भी केदारनाथ सीट पर लोगों की समस्याओं को दूर करेंगे। साफ है कि केदारघाटी में विकास को लेकर भाजपा खास प्लान पर काम कर रही है। इस बीच 6 अक्टूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मोर्चा संभालेंगे। माना जा रहा है कि इस दिन सीएम और प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ विधानसभा को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।

जिससे लोगों में चुनाव से पहले ही सकारात्मक माहौल तैयार किया जा सके। हालांकि कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को निकालने के बाद खुद ही ​जीत को लेकर पहले से आश्वस्त नजर आ रही है। केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उपचुनाव होना है। हालांकि अभी विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

लेकिन इस सीट पर जमकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। केदारनाथ सीट से पहले बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव हुआ। दोनों सीटें कांग्रेस ने जीती। अब कांग्रेस केदारनाथ सीट जीतने का दावा कर रही है। जिससे भाजपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। भाजपा ने चुनावी मैदान में पहले ही कार्यकर्ता,पदाधिकारियों और अब मंत्रियों को भी उतार दिया है। जिससे चुनावी संघर्ष काफी रोमांचक नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+