Kedarnath दर्शन कर रात में लौटने के चक्कर में गई बिहार के दोस्तों की जान, आंख खुली तो हुआ मौत से सामना

केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन रविवार को गंगा में समा गया। इस वाहन में चालक समेत 11 लोग सवार ​थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, इनमें दो युवक बिहार के थे। जो कि चार दोस्तों के साथ केदारनाथ आए थे।

Kedarnath केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन रविवार को गंगा में समा गया। इस वाहन में चालक समेत 11 लोग सवार ​थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, इनमें दो युवक बिहार के थे। जो कि चार दोस्तों के साथ केदारनाथ आए थे।

Kedarnath Bihar friends lost lives after seeing in the night, when opened eyes faced death accident

जानकारी के अनुसार चार दोस्त पांच दिन पहले बिहार से केदारनाथ की यात्रा पर निकले थे। ऋषिकेश से चारों इसी वाहन से सात जुलाई को केदारनाथ के लिए निकले। आठ जुलाई को सुबह उन्होंने दर्शन किए और रात में ही सोनप्रयाग से ऋषिकेश के लिए निकले। दोस्तों का प्लान था कि रात में ही लौटकर आराम हो जाएगा। लेकिन किसे पता था कि ये सफर आखिरी सफर होगा।

चारों दोस्त में से एक युवक रोशन किसी तरह हादसे में अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। जो कि हादसे के वक्त सो रहा था। लेकिन हादसे के बाद आंख खुली तो मौत से सामना हो गया। खुद को पानी के अंदर देखा तो घबरा गया और दम भी घुटने लगा। किसी तरह पत्थर के सहारे बाहर निकला। घटना में उसके दोस्त सौरभ की मौत हो गई है। दो दोस्त अतुल व अक्षय लापता हैं। अक्षय कुमार घर का इकलौता चिराग है। परिवार में मां, पत्नी और एक छोटा बच्चा है।

हादसे में घायल हुए सवारियों ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने या पहिये के नीचे पत्थर आने से वाहन अनियंत्रित हुआ। कुछ ही सेकंड में वाहन पानी में डूब गया। जो बच गए वे गाड़ी के एक शीशे और दरवाजे के टूटने से किसी तरह बाहर आए।

उत्तराखंड के ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती में रविवार सुबह सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स नदी में गिर गई। गाड़ी में सवार 11 में से तीन की मौत जब​कि तीन अब भी लापता है। पांच लोगों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+