Kashipur टिफिन में तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा नौंवी का छात्र, अपने शिक्षक पर किया फायर, जानिए क्या वजह आई सामने

Kashipur news: उत्तराखंड के काशीपुर में नौंवी के छात्र ने अपने ही शिक्षक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसके बाद शिक्षक घायल हो गया, शिक्ष के कंधे पर गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र की शिक्षक किसी बात पर पिटाई कर दी थी,​ जिसके बाद से छात्र शिक्षक से नाराज चल रहा था। छात्र ने ​लंच बॉक्स से तमंचा निकालकर शिक्षक पर फायर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस को मामले की ​सूचना दी गई। जिसके बाद जांच की जा रही है।

kashipur news ninth grade student reached school gun in tiffin teacher fired know reason behind it

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के गुरु नानक स्कूल में घटना हुई। जहां शिक्षक गगन सिंह को गोली लगने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि छात्र ने ही शिक्षक पर गोली चलाई जिससे वह घायल हो गए। कंधे पर गोली लगने के बाद शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काशीपुर के कुंडेश्वरी रोड पर गुरुनानक स्कूल में हर रोज की तरह शैक्षणिक क्रियाकलाप चल रहा था। इस बीच में दोपहर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिससे सनसनी फैल गई। स्कूल में हड़कंप मच गया। पता चला कि नौंवी के छात्र ने अपने ही शिक्षक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली शिक्षक गगन सिंह के दाहिने कंधे पर लगी, जिन्हें गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बताया जा रहा है कि स्कूल की तीसरी घंटी के बाद ये घटना हुई। शिक्षक गगन सिंह नौंवी कक्षा में पढ़ा रहे थे। कक्षा पूरी होने पर जैसे ही वह बाहर निकलने लगे, उसी दौरान गुलजारपुर निवासी छात्र ने अचानक बैग से 315 बोर का तमंचा निकाल लिया और शिक्षक पर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने कंधे में लगी।

आवाज सुनते ही शिक्षक और छात्र मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को आनन फानन में निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार शिक्षक ने पढ़ाई के दौरान ​छात्र को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद छात्र ने ये कदम उठाया और टिफिन में तमंचा लेकर क्लास में पहुंचा। क्लास खत्म होते ही शिक्षक पर फायर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+