Kashipur Farmer Death case: IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT गठित, पुलिस मुख्यालय ने उठाए ये सख्त कदम
Kashipur Farmer death case Update उत्तराखंड के काशीपुर के किसान ने सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन किया गया है। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल गढ़वाल रेंज के चमोली और रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण किया गया है।
मृतक द्वारा जारी वीडियो और E-Mail में अंकित तथ्यों के विस्तृत परीक्षण के निर्देश दिए हैं। बता दें कि काशीपुर के किसान सुखवन्त ने हल्द्वानी के होटल में आत्महत्या कर ली थी। मामले में प्रापर्टी विवाद सामने आने के बाद से परिजनों ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जिसके बाद राज्य सरकार ने घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच पीएचक्यू ने भी एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि में काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना के लिए पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट,उपनिरीक्षक मनीष खत्री, को सम्मिलित किया गया है। इसके साथ ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उ.नि, 01 मुख्य आरक्षी, 07 आरक्षी कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरित कर दिया गया है।
प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं, उक्त आरोपों के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications