Kashipur Farmer Death Case की जांच तेज, SSP ऊधम सिंह नगर समेत चार पुलिस अधिकारियों को SIT का नोटिस
Kashipur Farmer Death Case Update सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में एसआईटी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो तथा परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर एसएसपी उधमसिंहनगर, तीन उपनिरीक्षक, एक अपर उपनिरीक्षक को पूछताछ एवं बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
मृतक के साथ भूमि धोखाधड़ी के आरोपों के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार एवं तहसील कार्यालय और संबंधित बैंकिंग ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड प्राप्त करने हेतु विभिन्न बैंकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इन संस्थानों से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर लेन-देन एवं दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाएगी।

एसआईटी के सदस्य पुलिस अधीक्षक, चंपावत अजय गणपति द्वारा बताया गया कि घटनाक्रम से संबंधित अभिलेखों को कब्जे में लेकर उनका सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है। एसआईटी की विशेषज्ञ टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से कॉल डिटेल, सीसीटीवी, डिजिटल साक्ष्य एवं अन्य तकनीकी इनपुट्स का विश्लेषण निरन्तर जारी है।
बता दें कि उत्तराखंड के काशीपुर के किसान ने सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण को लेकर IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन किया गया है। मृतक द्वारा जारी वीडियो और E-Mail में अंकित तथ्यों के विस्तृत परीक्षण के निर्देश दिए हैं। बता दें कि काशीपुर के किसान सुखवन्त ने हल्द्वानी के होटल में आत्महत्या कर ली थी। मामले में प्रापर्टी विवाद सामने आने के बाद से परिजनों ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जिसके बाद राज्य सरकार ने घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच पीएचक्यू ने भी एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि में काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना के लिए पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट,उपनिरीक्षक मनीष खत्री, को सम्मिलित किया गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications