Kanwar Yatra 2025: दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून सफर पर निकले तो ध्यान दें! 23 जुलाई तक जानिए ट्रैफिक रूट और नियम
Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा 2025 का शुभारंभ हो गया है। यात्रा का 11 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक हरिद्वार से लेकर कई इलाकों में इसका असर रहेगा। उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के कई मार्गों पर इसका असर पड़ेगा।
अगर इस दौरान इन जिलों से होकर जा रहे हैं तो पहले इन नियमों और गाइडलाइंस को समझना जरूरी है। इसके साथ ही हरिद्वार और पौड़ी जिले की सीमा पर पड़ने वाले स्कूल भी इस दौरान बंद रहेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार 7 करोड़ से ज्यादा कांवड़ियां कांवड़ मेले में आ सकते हैं।

ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। 14 जुलाई के बाद कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर ऋषिकेश-हरिद्वार-दिल्ली और देहरादून-दिल्ली हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। 10 दिनों तक नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद रहेगा।
दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून सफर पर निकले तो ध्यान दें!
- इस दौरान कई मुख्य हाईवे को बंद किया गया है।
- कुछ जगहों पर रूट भी डायवर्ट किया गया है।
- कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी दुकानें 23 जुलाई तक बंद रहेगी
- कांवड़ रूट पर पड़ने वाली शराब की दुकानें भी पर्दों से ढकी जाएंगी
- हरिद्वार जिले में 14 जुलाई से 23 जुलाई तक सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्पोर्ट्स क्लब की छुट्टी
- मेडिकल सेवा जैसे एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियों को आने-जाने की छूट
- 11 जुलाई से 14 जुलाई के बीच ऋषिकेश-दिल्ली हाईवे की एक साइड को ही वाहनों के लिए खुला रखा जाएगा।
- दूसरी साइड कांवड़ियों के लिए रिजर्व की गई है।
- 14 जुलाई के बाद कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर ऋषिकेश-हरिद्वार-दिल्ली और देहरादून-दिल्ली हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
- इस दौरान देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा।
देहरादून से दिल्ली जाने के वैकल्पिक मार्ग:
पहला रूट:
- रुड़की जाने के बजाए सीधे हाईवे से सहारनपुर जा सकते हैं।
- सरसावा और शाहजहांपुर चेक पोस्ट से हरियाणा में एंट्री करें।
- हरियाणा में यमुनानगर से होते हुए करनाल और सोनीपत से दिल्ली में एंट्री
दूसरा रूट:
- दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए हापुड़ के पिलखुवा में छिजारसी टोल प्लाजा यहां से निजामपुर फ्लाईओवर, सोनापंप फ्लाईओवर होते हुए टियाला अंडरपास से मेरठ के किठौर, बहसूमा, मीरापुर होते हुए जानसठ पुल के नीचे से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा यहां से रोहाना, देवबंद और छुटमलपुर होते हुए देहरादून और ऋषिकेश
- दिल्ली से हरिद्वार जाने के लिए आपको गाजियाबाद होते हुए हापुड़ के पिलखुवा के रास्ते मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा
- रामपुर तिराहा से रोहाना, देवबंद, गंगालेहड़ी, छुटमलपुर, मंडावर, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर, एसएस तिराहा, हरिद्वार के बैरागी कैंप पार्किंग
19 जुलाई तक देहरादून से ऐसे जाएंगे वाहन
- दिल्ली जाने वाले वाहन आईएसबीटी से छुटमलपुर-देवबंद-रामपुर तिराहा और मेरठ जाएंगे।
- हरिद्वार जाने वाले वाहन रिस्पना पुल से जोगीवाला और नेपाली फार्म जाएंगे
- सहारनपुर जाने वाले वाहन छुटमलपुर जाएंगे।
- हल्द्वानी, नैनीताल, कुमाऊं जाने वाले वाहन रिस्पना-जोगीवाला-नेपाली फार्म-हरिद्वार और नजीबाबाद जाएंंगे।
- पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली जाने वाले वाहन रिस्पना पुल से-जोगीवाला-भानियावाला-रानीपोखरी-ऋषिकेश-भद्रकाली-तपोवन-व्यासी और श्रीनगर जाएंगे।
- टिहरी, उत्तरकाशी जाने वाले वाहन मसूरी, सुआखोली, धनोल्टी और चंबा जाएंगे।
- यमुनोत्री, गंगोत्री जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से धूलकोट-विकासनगर-नैनबाग-नौगांव और बड़कोट ।
डाक कांवड के दौरान 20 से 23 जुलाई तक ऐसे जाएंगे वाहन
- देहरादून से दिल्ली -आईएसबीटी से छुटमलपुर-सहारनपुर-शामली और बागपत होकर जाएंगे। या छुटमलपुर-सहारनपुर-सरसावा-करनाल और सोनीपत होकर जा सकेंगे।
- हरिद्वार जाने वाले वाहन रिस्पना से जोगीवाला और नेपाली फार्म होकर जाएंगे।
- सहारनपुर जाने वाले वाहन आईएसबीटी और छुटमलपुर होकर जाएंगे।
- हल्द्वानी, नैनीताल, कुमाऊं के अन्य जनपदों में जाने वाले वाहन रिस्पना से जोगीवाला-भानियावाला तिराहा-रानीपोखरी-मनि इच्छा मंदिर तिराहा-गुजराड़ा मार्ग से नरेंद्रनगर-पुरानी टिहरी रोड-टिहरी डेम-टिपरी-जाखणीधार-पोखाल-दुगड्डा से मलेथा-श्रीनगर और कर्णप्रयाग होकर जाएंगे। या पौडी-सतपुली-कोटद्वार और नजीबाबाद से जा सकेंगे।
- टिहरी, उत्तरकाशी जाने वाले वाहन मसूरी-सुआखोली, धनोल्टी और चंबा होकर जाएंगे।
- यमुनोत्री, गंगोत्री जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से धूलकोट-विकासनगर-नैनबाग-नौगांव और बड़कोट होकर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications