Kanwar Yatra 2024: दिल्ली- देहरादून हाईवे NH-58 पूरी तरह से बंद, जानिए कब तक, ये है बड़ी वजह

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली- देहरादून हाईवे NH-58 पूरी तरह से बंद किया गया। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद कर दिया है।

हाईवे पर दोनों ओर के रास्ते कांवड़ियों के लिये आरक्षित रहेंगे। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। इसके लिए यूपी और उत्तराखंड की सरकार ने अपने स्तर से डायवर्जन प्लान लागू किए हैं।

Kanwar Yatra 2024 Delhi-Dehradun Highway NH-58 completely closed know till when this is big reason

अब दिल्ली देहरादून हाईवे (NH-58) सोमवार से लेकर 2 अगस्त तक के लिये बंद कर दिया है। 22 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर पहले मध्यम वाहनों पर 25 जुलाई से प्रतिबंध लगा दिया गया था। सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई यानी आज से कांवड़ियों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हो रही है।

Recommended Video

    Kanwar Yatra 2024: दिल्ली- देहरादून हाईवे NH-58 पूरी तरह से बंद, जानिए कब तक, ये है बड़ी वजह

    इसी को देखते हुए 29 जुलाई से NH-58 दिल्ली-दून हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दिल्ली देहरादून हाईवे पर सोमवार से जाने वाले वाहन अब तय किये गए डायवर्जन प्लान के अनुसार अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।हाईवे पर लगातार कावंडियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।

    रविवार को हजारों की संख्या में कांवडिया गंगाजल लेकर हाईवे पर पहुंचे थे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ती देख सिवाया टोल प्लाजा की 10 लाइनों को फ्री कर दिया गया है, जबकि दो लाइन आने व दो लाइन जाने की अभी चलाई जा रही है।

    डाक कांवड़ की वजह से भी इसे लागू किया गया है। हरिद्वार में भी डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यहां मुख्य बस स्टैंड को बंद कर अस्थायी बस स्टैंड बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे।

    हरिद्वार स्थित ओम घाट पर शाम को भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। इसमें प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी प्रस्तुति देंगे। रघुवंशी मां गंगा और भगवान शंकर के भजन प्रस्तुत करेंगे। हरिद्वार पुलिस की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+