Kanwar yatra 2023: हरिद्वार पहुंची बुलडोजर कांवड़ बनी चर्चा का विषय, यूपी के सीएम योगी को लेकर है खास मनोकामना
कांवड़ मेले में हरिद्वार पहुंची उत्तर प्रदेश से बुलडोजर कांवड़ सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जो कि यूपी के सीएम योगी के बड़े प्रशंसक बताए जा रहे हैं।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर को लेकर काफी चर्चा है। कांवड़ मेले में हरिद्वार पहुंची उत्तर प्रदेश से बुलडोजर कांवड़ सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जो कि यूपी के सीएम योगी के बड़े प्रशंसक बताए जा रहे हैं। मेरठ से हरिद्वार बुलडोजर से आए ये कांवरियां हरिद्वार में जल भलकर मेरठ में जल चढ़ाएंगे।

कांवड़ मेले में डाक कांवड़ के दौरान बाइक, कार, लोडर, ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक हर साल लाखों की संख्या में पहुंचते हें। लेकिन इस बार बुलडोजर कांवड़ देखकर हर कोई एक बार कांवड़ को देखने जरुर पहुंच रहे हैं। जो कि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुलडोजर को कांवड़ के रूप में सजाया गया और उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो लगाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांवड़ लेकर चल रहा कश्यप परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थक है। जिन्होंने योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से बुलडोजर खरीदने की मन्नत मांगी थी। हाल ही में उन्होंने बुल्डोजर खरीदा है और मन्नत पूरी होने पर वह परिवार के बुलडोजर पर कांवड़ लेने हरिद्वार आए हैं।
बुलडोजर कांवड़ लेकर चल रहे अनिल कश्यप का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का अगला प्रधानमंत्री बनता देखना चाहते हैं। इसी कामना को लेकर वह हरिद्वार से बुलडोजर कांवड़ लेकर मेरठ के लिए रवाना हुए हैं। जो कि यह भी कामना पूरी होने पर अगले सावन में वह दो जेसीबी पर 102 लीटर गंगा जल ले जाकर अभिषेक करेंगे। बता दें कि कांवड़ यात्रा में बुलडोजर टीशर्ट की भी डिमांड है। इसमें यूपी के सीएम योगी और बुलडोजर को प्रिंट करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications